एक्सप्लोरर

Honda Hornet 2.0 के बारे में जानिए 5 बड़ी बातें, इन बाइक्स को देगी कड़ी चुनौती

होंडा की नई Hornet 2.0 भारत में दस्तक दे चुकी है, अगर आप भी नई Hornet 2.0 को खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको इस बाइक के बारे में 5 बड़ी बातें बता रहे हैं.

नई दिल्ली: होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया ने भारत में अपनी नई Hornet 2.0 को लॉन्च कर दिया है.  यह बाइक अपने पिछले वर्जन की तुलना में काफी नई और फ्रेश नज़र आती है. बाइक की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. अगर आप भी नई Hornet 2.0  को खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको इस बाइक के बारे में 5 बड़ी बातें बता रहे हैं.

1. कीमत

नई Honda Hornet 2.0 की एक्स-शोरूम कीमत (गुरुग्राम में) 1,26,345 रुपये है. इस बाइक की बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी. सितंबर के पहले हफ्ते से इस बाइक की डिलीवरी शुरू होगी. यह एक प्रीमियम बाइक है. यह बाइक पर्ल इग्निअस, मैट सैन्ग्रिया रेड मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक और मैट मार्वेल ब्लू मैटेलिक कलर ऑप्शन में मिलेगी.

2. इंजन

इंजन की बात करें तो नई Hornet 2.0 में नया 184cc HET BS6 PGM-FI इंजन लगा है जोकि 17bhp की पावर और 16.1Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने के लिए बाइक को सिर्फ 11.25 सेकंड्स का समय लगता है.

3. फीचर्स

नई Hornet 2.0 में LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया है जिसमें कई जानकारियां मिलती हैं इसके अलावा इस बाइक में शॉर्प LED हेडलैंप, LED टेल लैंप्स, मस्कलर फ्यूल टैंक, नए एलॉय व्हील्स और इंजन स्टॉप स्विच जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इस बाइक में प्रीमियम गोल्ड-फिनिश्ड USD फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक देखने को मिलते हैं

4. ब्रेकिंग

ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के दोनों व्हील्स में पेटल डिस्क ब्रेक्स की सुविधा मिलती है. साथ ही बाइक में सिंगल-चैनल ABS सिस्टम स्टैंडर्ड फीचर के रूप में दिया है.यह बाइक सिंगल-क्रैडल फ्रेम पर बेस्ड है. नई Honda Hornet 2.0 बाइक CBF190R पर बेस्ड है.

5. वारंटी

नई Hornet 2.0 पर  6 साल का वॉरंटी पैकेज (3 साल स्टैंडर्ड+3 साल ऑप्शनल स्टैंडर्ड वॉरंटी) मिल रही है. यानी अब आप 6 बिना टेंशन के इस बाइक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इनसे होगा मुकाबला Hero Xtreme  यह हीरो की काफी पॉपुलर बाइक है, कुछ समय पहले ही कंपनी ने इसे लॉन्च किया था. Xtreme 160R को दो वेरिएंट में उतारा गया है. इसके फ्रंट डिस्क और सिंगल चैनल ABS मॉडल की कीमत 99,950 रुपये है जबकि इसके ड्यूल ड्यूल डिस्क और सिंगल चैनल ABS मॉडल की कीमत 1,03,500 रुपये है. इस बाइक में BS6-कम्प्लायंट 160cc का इंजन लगा है जो 15hp का पावर और 14Nm का  टॉर्क जेनरेट करता है.इसके अलावा यह इंजन 5-स्पीड गियरबाक्स से लैस है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक  0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.7 सेकंड में पकड़ लेती है. Suzuki Gixxer यह बाइक काफी लम्बे समय से अपने सेगमेंट में काफी पसंद की जाती है. Gixxer के BS6 वेरिएंट की कीमत एक्स शो रूम कीमत 1,11,871 रुपये रखी है जबकि Gixxer SF वेरिएंट की एक्स शो रूम कीमत कीमत 1,21,871 रुपये रखी है. इंजन की बात करें तो ने  Gixxer और Gixxer SF, दोनों ही बाइक्स में 155cc का इंजन लगा है जो 13.4 bhp की पावर और 13.8 Nm का टॉर्क देता है. लेकिन BS6 इंजन में अपग्रेड होने के बाद इनके टॉर्क और पावर में हल्की सी गिरावट आई है. दोनों बाइक्स 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत
पहाड़ों पर घूमने का है शौक तो खरीद लें ये EV, इतनी मिलेगी रेंज
पहाड़ों पर घूमने का है शौक तो खरीद लें ये EV, इतनी मिलेगी रेंज
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Victoris लेने का बजट बना रहे हैं? पहले जानें EMI
Victoris लेने का बजट बना रहे हैं? पहले जानें EMI

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget