एक्सप्लोरर

Honda Cars Offers: होंडा लेकर आई तगड़ी स्कीम, घर ले आयें अपनी मनपसंद कार, EMI शुरू होगी अगले साल

इस ऑफर के कारण ऐसे लोग जिनके पास अभी कार खरीदने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है वे भी इस त्योहार अपने घर एक नई कार ला सकते हैं. साथ ही आकर्षक ईएमआई ऑफर से ग्राहकों को सहूलियत भी मिलेगी.  

Honda Car Finance: यदि आप जल्द ही एक नई कार खरीदने वाले हैं और इसके लिए आप एक बढ़िया कार लोन ऑफर की तालाश में हैं तो होंडा मोटर्स (Honda Motors) आपके लिए लाई है एक शानदार ऑफर. इस ऑफर में आप अपनी मनपसंद होंडा कार को इस साल खरीदकर अपने घर ले जा सकते हैं लेकिन आपको उसकी ईएमआई अगले साल से देनी होगी. यानि 2022 में आपको एक भी ईएमआई देने की जरुरत नहीं है. 

क्या है ऑफर?

इस ऑफर को होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने ड्राइव इन 2022, पे इन 2023 (Drive in 2022 Pay in 2023 Scheme) नाम दिया है, जिसके लिए होंडा ने कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड को साझेदार बनाया है. इस ऑफर के तहत 2022 में नई होंडा गाड़ी खरीदने वाले ग्राहकों को 2023 से ईएमआई पेमेंट करना होगा.   

कब तक मिलेगा ऑफर 

कंपनी का यह ऑफर शुरू हो चुका है और यह 31 अक्टूबर 2022 तक उपलब्ध रहेगा. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को कार के ऑन रोड कीमत पर 85% तक का लोन मिलेगा और ग्राहकों को दिसंबर तक कोई ईएमआई नहीं देनी होगी. इस ऑफर का उद्देश्य कारों की सेल को बढ़ाना है.  

आसान हुआ कार खरीदना 

इस ऑफर के कारण ऐसे लोग जिनके पास अभी कार खरीदने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है वे भी इस त्योहार अपने घर एक नई कार ला सकते हैं. साथ ही आकर्षक ईएमआई ऑफर से ग्राहकों को सहूलियत भी मिलेगी.  

इन कारों की बिक्री करती है कंपनी

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) फिलहाल देश में होंडा सिटी और होंडा अमेज जैसी सेडान कारों के साथ हैचबैक कार होंडा जैज की बिक्री करती है. गौरतलब है कि कंपनी अगले साल एक नई एसयूवी को भारत में लाने की तैयारी कर रही है. यह कंपनी साल1995 में स्थापित की गई थी.

यह भी पढ़ें :-

Upcoming Bikes: हो जाइए तैयार! इस महीने गर्दा उड़ाने आ रही हैं ये जबरदस्त मोटरसाइकल, देखें पूरी लिस्ट

Suzuki Access 125: सुजुकी के इस स्कूटर पर मिलेंगे अब दो नए कलर ऑप्शन, जानें क्या कुछ है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XEV 9S 6 Seater: 6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
Toyota Fortuner Legender: लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget