एक्सप्लोरर

फुल टैंक में चलेगा इतना KM, कॉलेज और ऑफिस जाने के लिए बेस्ट रहेगा ये Scooter, जानें EMI का हिसाब

Hero Pleasure Plus: बेहतर माइलेज के साथ Hero Pleasure Plus स्कूटर कॉलेज और ऑफिस जाने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. आइए इसकी ऑन-रोड कीमत और स्पेसिफिकेशन जान लेते हैं.

Hero Pleasure Plus On Road Price: अगर आप कॉलेज या ऑफिस के लिए एक हल्का और फ्यूल एफिशिएंट स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो Hero Pleasure Plus एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. कंपनी ने हाल ही में इस स्कूटर को नए फीचर्स और अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ अपडेट किया है.

दरअसल, अच्छी बात ये है कि इसे आप EMI पर फाइनेंस भी करा सकते हैं. आइए इसकी ऑन-रोड कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दिल्ली में ऑन-रोड कीमत

दिल्ली में Hero Pleasure Plus के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत करीब 86,000 रुपये है. यदि आप स्कूटर खरीदने के लिए 10,000 का डाउन पेमेंट करते हैं, तो शेष 76,000 आप बैंक से लोन ले सकते हैं. मान लीजिए आपको यह लोन 9% ब्याज दर पर 3 साल के लिए मिलता है, तो आपकी मंथली EMI केवल 2,600 के आसपास बनेगी. ये ऑफर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो कम बजट में एक बेहतर स्कूटर खरीदना चाहते हैं.

इंजन और माइलेज

Hero Pleasure Plus में 110.9cc एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 8 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जिससे राइडिंग स्मूथ होती है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 1 लीटर पेट्रोल में 52 किलोमीटर तक चलता है, जिससे यह डेली कम्यूट के लिए बहुत ही किफायती बन जाता है.

डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स

2025 Hero Pleasure Plus को विशेष रूप से स्मार्ट फीचर्स से लैस किया गया है, जो इसे इस कीमत में एक अट्रैक्टिव विकल्प बनाते हैं. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन नोटिफिकेशन अलर्ट की सुविधा मिलती है, जो यूजर्स को चलते समय भी अपडेटेड रखती है. इसके अलावा यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल ओडोमीटर और ट्रिप मीटर, एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग कैप जैसी सुविधाएं इसे मॉडर्न बनाती हैं.

i3S स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स इसकी परफॉर्मेंस और विजिबिलिटी को बेहतर बनाते हैं. साथ ही, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) जैसी सुरक्षा सुविधा भी इसमें दी गई है.

लाइटवेट बॉडी और आसान हैंडलिंग

Hero Pleasure Plus का कर्ब वेट केवल 104 से 106 किलो के बीच है, जिससे यह स्कूटर बेहद हल्का और बैलेंस्ड महसूस होता है. इसका हल्का वजन खासतौर पर महिला राइडर्स के लिए इसे एक बेहतर विकल्प बनाता है. इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 4.8 लीटर है और यह स्कूटर कई अट्रैक्टिव रंगों में उपलब्ध है, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाता है.

Hero Pleasure Plus क्यों है बेस्ट स्कूटर विकल्प?

Pleasure Plus एक ऐसा स्कूटर है जो कम बजट में शानदार माइलेज, भरपूर फीचर्स और सेफ्टी देता है. इसके EMI ऑप्शन्स केवल 2,600 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं, जो इसे कॉलेज स्टूडेंट्स और ऑफिस गोइंग लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बनाता है. चाहे बात लुक्स की हो या परफॉर्मेंस की, यह स्कूटर हर मोर्चे पर खरी उतरती है.

ये भी पढ़ें: EV से लेकर लग्जरी सेडान तक, जुलाई में लॉन्च होने वाली है 4 नई कारें, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fortuner-Scorpio का दौर खत्म? अब लोगों की पहली पसंद बन रहीं ये EVs
Fortuner-Scorpio का दौर खत्म? अब लोगों की पहली पसंद बन रहीं ये EVs
Turbo Engine, 6-स्पीड गियरबॉक्स और बड़ी टचस्क्रीन, नई Brezza में क्या होगा खास?
Turbo Engine, 6-स्पीड गियरबॉक्स और बड़ी टचस्क्रीन, नई Brezza में क्या होगा खास?
Creta और Seltos की बढ़ने वाली है टेंशन, Honda ला रही 3 नई शानदार कारें
Creta और Seltos की बढ़ने वाली है टेंशन, Honda ला रही 3 नई शानदार कारें
EV और CNG की जंग में कौन है असली बादशाह? जवाब सुनकर चौंक सकते हैं
EV और CNG की जंग में कौन है असली बादशाह? जवाब सुनकर चौंक सकते हैं

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget