एक्सप्लोरर

Hero ने BS6 Destini 125 और Maestro Edge 125 को भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने दो खास स्कूटर्स डेस्टिनी 125 और माएस्ट्रो एज 125 को अब BS6 इंजन के साथ अपग्रेड कर दिया है.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने लोकप्रिय स्कूटर, डेस्टिनी और माएस्ट्रो एज 125 में कुछ नए बदलाव करके इन्हें BS6 इंजन के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है. इतना ही नहीं इनमें अब ज्यादा माइलेज भी मिलेगी. आइये जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में-

हीरो मोटोकॉर्प ने अपग्रेडेड BS6 डेस्टिनी 125 स्कूटर में नयापन देखने को मिलता है. इसमें अब नए सिग्नेचर एलईडी डीआरएल देखने को मिलती हैं, जबकि नया 3D क्रोम लोगो भी इसमें देखने को मिलता है. इतना ही नहीं यह स्कूटर अब नए मैट ग्रे सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ भी आता है.

जबकि BS6 माएस्ट्रो एज का डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है. हांलाकि इसमें नई प्रिज्मेटिक पर्पल पेंट टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया है, जिसकी मदद से रोशिनी में इसका पेंट शेड बदल जाता है. यह ग्राहकों को काफी पसंद आने वाला है.

इंजन की बात करने तो डेस्टिनी 125 और माएस्ट्रो एज 125 स्कूटर्स में 125cc, सिंगल-सिलिंडर, BS6 इंजन दिया है. यह इंजन 9 bhp का पावर और 10.4 Nm  का टॉर्क जेनरेट करता है. BS4 मॉडल की तुलना में अब इनमें 11 फीसदी ज्यादा माइलेज और 10 फीसदी र्फास्ट एक्सेलरेशन मिलेगा. कंपनी ने इसमें एक्ससेंस और फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नॉलजी को शामिल किया है.

Hero Splendor+ भी आई BS-6 इंजन के साथ 

इसके अलावा कंपनी ने Splendor+ को BS-6 इंजन के साथ पेश किया है. यह बाइक तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, और बात कीमत की करें तो इसके किक और एलाय व्हील वेरिएंट की कीमत 59,600 रुपये है. जबकि इसके सेल्फ+ एलाय व्हील वेरिएंट की कीमत 61,900 रुपये है. तो वहीं सेल्फ+एलाय व्हील और i3S वेरिएंट की कीमत 63,110 रुपये रखी है. यह बाइक पर्पल, ग्रे, रेड और रेड-ब्लैक-पर्पल कलर ऑप्शन में मिलती है.

BS6 इंजन

इंजन की बात करें तो नई Splendor+ 100cc का BS6 इंजन लगा है जोकि  फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. इसके साथ ही इसमें  कंपनी ने इसमें XSens टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है. यह इंजन 8000 RPM पर  7.91 BHP की पावर और 6000 RPM पर 8.05 NM का टॉर्क देता है. बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा है. Splendor+ देश की सबसे भरोसेमंद बाइक्स में से एक है.

यह भी पढ़े 

Maruti Suzuki की इन 5 कारों पर मिल रहा है 43 हजार रुपये का डिस्काउंट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget