एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 20 हजार ‘मैकेनिक्स’ को ट्रेनिंग देगी हीरो इलेक्ट्रिक, 4 हजार को किया चुका है ट्रेंड

हीरो इलेक्ट्रिक अगले तीन साल में सड़क किनारे बैठने वाले 20,000 मैकेनिक्स को इलेक्ट्रिक वाहनों को ठीक करने का प्रशिक्षण देगी. कंपनी के अनुसार 4,000 मैकेनिक प्रशिक्षित किए गए हैं. 2023 तक इस संख्या को 20,000 तक पहुंचाने का लक्ष्य है.

नई दिल्लीः देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक अगले तीन साल के दौरान सड़क किनारे बैठने वाले 20,000 मैकेनिक्स को इलेक्ट्रिक वाहनों को ठीक करने का प्रशिक्षण देगी. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को लेकर भरोसा कायम करने में मदद मिलेगी.

कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 53,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचे हैं. इसके अलावा कंपनी का इरादा अगले दो साल के दौरान करीब 20,000 चार्जिंग स्टेशन लगाने का भी है. कंपनी पहले ही 4,000 मैकेनिक्स को प्रशिक्षण दे चुकी है कंपनी ने अभी तक 1,500 के करीब चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं.

चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने पर दिया जा रहा है ध्यान हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने कहा कहा, ‘‘देश में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ने को तैयार है. ऐसे में कंपनी विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है.’ मुंजाल ने बताया कि देश में कंपनी के 600 डीलर और सब-डीलर हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी ने सड़क के आसपास बैठने वाले 4,000 मैकेनिक प्रशिक्षित किए हैं. 2023 तक या 2024 की शुरुआत तक हमारा इरादा इसे 20,000 करने का है.

मुंजाल ने कहा कि इसके अलावा कंपनी चार्जिंग ढांचे पर भी ध्यान दे रही है. अभी तक कंपनी ने 1,500 चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं. कंपनी का इरादा इसे 20,000 करने का है. उन्होंने कहा कि हम बहुस्तरीय रुख अपना रहे हैं, जिससे ग्राहकों को भरोसा दिया जा सके.

एक लाख इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बेचने का लक्ष्य कारोबारी योजना के बारे में मुंजाल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी का एक लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचने का लक्ष्य है. बीते वित्त वर्ष की तुलना में यह लगभग दोगुना है. बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने 53,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचे हैं.

यह भी पढ़ें अप्रैल 2021: भारत में लॉन्च होंगी ये टॉप 5 कार, जानें इनके बारे में

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इन जरूरी बातों को जान लें, वरना हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget