एक्सप्लोरर

Hybrid and EVs: हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सरकार करेगी बड़ा ऐलान, FAME III योजना लागू करने की तैयारी

Hybrid and Electric Vehicles FAME III Scheme: भारी उद्योग मंत्रालय की तरफ से FAME योजना को साल 2015 में लाया गया था. इस योजना का उद्देश्य हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड को बढ़ाना है.

Government Scheme on Electric Vehicles: भारत सरकार हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ाने के लिए FAME III (Faster Adoption and Manufacturing of Hybrid and Electric Vehicles) योजना पर काम कर रही है. सरकार इस योजना को जल्द ही लागू कर सकती है. लेकिन अभी सरकार ने इस योजना को जारी करने की समय सीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

FAME III योजना पर सरकार का प्लान

भारी उद्योग मंत्रालय के मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत की. केबिनेट मंत्री कुमारस्वामी ने बताया कि FAME III योजना को लागू करने की तैयारी की जा रही है. साल 2015 में पहली बार भारी उद्योग मंत्रालय ने FAME स्कीम को लागू किया था. इस योजना का उद्देश्य भारत में हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड को बढ़ाना है.

पहले चरण की योजना के उद्देश्य

भारत सरकार की FAME योजना के पहले चरण को मार्च 2019 तक के लिए लागू किया था. पहले चरण की योजना के तहत 895 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए थे. भारत सरकार ने पहले चरण में चारों बातों पर अपना फोकस रखा. इस योजना के तहत टेक्नोलॉजिकल डेवलेपमेंट, डिमांड जेनरेशन, पायलट प्रोजेक्ट और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कंपोनेंट्स पर ध्यान देना रखा गया था.

पहले चरण का परिणाम

FAME स्कीम के पहले चरण के तहत 2.8 लाख हाईब्रिड व्हीकल्स के लिए करीब 359 करोड़ रुपये दिए गए. इसके साथ ही 425 इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड बसें भी लाई गईं. इसके अलावा 43 करोड़ रुपये 520 चार्जिंग स्टेशन और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए गए. इसके साथ ही 158 करोड़ रुपये टेक्नोलॉजी डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स पर खर्च किए गए.

दूसरे चरण के लिए बजट बढ़ाया

भारत सरकार ने पहले चरण के परिणाम को देखते हुए  अप्रैल 2019 के बजट में FAME योजना के दूसरे चरण के लिए 11,500 करोड़ रुपये दिए गए. इस चरण में सरकार का उद्देश्य पब्लिक और साझा ट्रांसपोर्टेशन के इलेक्ट्रिफिकेशन को बढ़ावा देना था. दूसरे चरण की योजना जुलाई 2024 तक के लिए जारी की गई थी.

FAME II योजना से लाभ

दूसरे चरण में 6,825 करोड़ रुपये 16,71,606 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सब्सिडी के लिए अदा किए गए. FAME II योजना के तहत ही 6,862 इलेक्ट्रिक बसों को भी इंट्रा-सिटी ऑपरेशन के तहत सड़कों पर उतारा गया.

बजट 2024 में नई हुआ कोई ऐलान

अब सरकार FAME III योजना को जल्द ही लाने की प्लानिंग कर रही है. इस बार साल 2024 के बजट में सरकार ने इस योजना को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी. देखना होगा कि तीसरे चरण की योजना के तहत कितना बजट दिया जाता है.

ये भी पढ़ें

Fastag KYC Update: फास्टैग को अपडेट करने के लिए कैसे करें KYC, आसान स्टेप्स में यहां जानें

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget