एक्सप्लोरर

जीएसटी कटौती करने पर अब कितनी सस्ती मिलेगी Maruti Ertiga? जानिए नई कीमत

Maruti Ertiga GST: नए GST सुधारों के तहत, छोटी और मिड साइज गाड़ियों पर टैक्स स्ट्रक्चर को कम कर दिया गया है और मारुति ने इस कटौती का पूरा लाभ अपने ग्राहकों को देने का ऐलान किया है. 

देश की मोस्ट-सेलिंग फैमिली MPV मारुति अर्टिगा अब और किफायती हो गई है. दिवाली से पहले ग्राहकों को जीएसटी 2.0 का बड़ा तोहफा मिलने वाला है. जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी और ऐसे में Maruti Ertiga की कीमत में अच्छी खासी कटौती देखने को मिलेगी. आइए डिटेल्स जान लेते हैं. 

नए GST सुधारों के तहत, छोटी और मिड साइज गाड़ियों पर टैक्स स्ट्रक्चर को कम कर दिया गया है और मारुति ने इस कटौती का पूरा लाभ अपने ग्राहकों को देने का ऐलान किया है. 

सबसे ज्यादा इस वेरिएंट पर बचत

अगर आप Maruti Ertiga के ZXi प्लस पेट्रोल-ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे ज्यादा आपको इस गाड़ी पर फायदा होने वाला है. इस वेरिएंट पर आपको 46 हजार 200 रुपये तक की बचत होने वाली है. इस वेरिएंट की मौजूदा कीमत 13 लाख 40 हजार 500 रुपये रुपये है. कटौती के बाद इसकी कीमत 12 लाख 94 हजार 300 रुपये हो जाएगी. ऐसे में इस गाड़ी की कीमत पर 3.45 फीसदी कटौती देखने को मिलेगी.

Maruti Ertiga के फीचर्स

मारुति अर्टिगा में एक बड़ा 9-इंच SmartPlay Pro टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स जैसे कूलिंग फीचर्स भी मिलते हैं. अर्टिगा में क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप दिया गया है. इतना ही नहीं, मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस ये कार स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी और Alexa सपोर्ट भी देती है.

कैसा है गाड़ी का पावरट्रेन?

Maruti Ertiga में दिया गया है एक 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, जो 101.65 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन पेट्रोल और CNG, दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसके CNG वेरिएंट में ये इंजन 88 PS की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है, ट्रांसमिशन के तौर पर पेट्रोल मॉडल में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं. जबकि CNG वेरिएंट केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. ये पावरट्रेन सेटअप इसे शहर और हाइवे दोनों परिस्थितियों में स्मूद और बेहतर परफॉर्मेंस देती है. 

यह भी पढ़ें:-

एक नए अवतार में लॉन्च हुई TVS Apache, कीमत 1.24 लाख रुपये से शुरू, जानें फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
10 हजार रुपये देकर घर लाएं Hero Splendor, इतनी बनेगी EMI
10 हजार रुपये देकर घर लाएं Hero Splendor, इतनी बनेगी EMI
CNG गाड़ी से कितना होता है पॉल्यूशन, यह पेट्रोल-डीजल से कितना कम?
CNG गाड़ी से कितना होता है पॉल्यूशन, यह पेट्रोल-डीजल से कितना कम?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget