एक्सप्लोरर

GRAP Regulation for Cars: इस बार दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग को काबू करने के लिए लागू होगा GRAP, नहीं चला सकेंगे ये कारें!

प्रदूषण के अलग अलग लेवल को देखते हुए, इसमें कई तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने के इंतजाम भी किये गए हैं.

AQI in Delhi NCR- सर्दियों के समय दिल्ली में, गाड़ियों के प्रदूषण और पराली आदि के जलाये जाने के चलते होने वाली परेशानी से बचने के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है. और इससे निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की शुरुआत कर दी गयी है, ताकि दिल्ली एनसीआर को भयंकर प्रदूषण की चपेट में आने से रोका जा सके. GRAP को लागू करने के लिए प्रदूषण के अलग-अलग लेवल तय किये गए हैं, जिनके मुताबिक इसे लागू किया जायेगा. 

प्रदूषण के अलग अलग लेवल को देखते हुए, इसमें कई तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने के इंतजाम भी किये गए हैं. जिसमें कंस्ट्रक्शन पर लगाम लगाने से लेकर, होटल इंडस्ट्री, गाड़ियों के ट्रैफिक और इंडस्ट्री से होने वाला उत्सर्जन भी शामिल है. बीते जुलाई में GRAP में कई बदलाव किये गए हैं, जिसके चलते इसे पहले से कहीं ज्यादा प्रभावी बनाने की कोशिश की गयी है. 

GRAP के मुताबिक, दिल्ली NCR रेंज में 201-300 एयर क्वालिटी इंडेक्स को पुअर यानि स्टेज 1 में रखा जायेगा. इसी तरह 301-400 वेरी पुअर केटेगरी और स्टेज 2 401-450 के बीच सीवियर यानि स्टेज 3 और आखिर में सीवियर+ यानि स्टेज होगी. जो AQI के 450 के ऊपर जाने पर लागू की जाएगी. अलग-अलग स्टेज के मुताबिक, क्या क्या प्रतिबन्ध लागू किये जायेंगे. आगे इस पर भी एक नजर डाल लीजिये- 

स्टेज 1- इसमें PUC नॉर्म्स पर सख्ती की जाएगी और किसी तरह का उत्सर्जन दिखने पर कारवाही की जाएगी. साथ ही दिल्ली के अंदर ओवर लोडेड ट्रक की एंट्री बंद कर दी जाएगी. 

स्टेज 2- AQI इंडेक्स के इस लेवल पर आते ही, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभाग मिलकर ज्यादा प्रदूषण वाली जगहों को चुनकर, उन जगहों पर ट्रैफ़िक फ्लो को स्मूथ करने की कोशिश करेंगे. 

स्टेज 3- इस लेवल पर आते ही पूरे NCR में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाले लाइट व्हीकल को चलाने पर रोक लगा दी जाएगी. 

स्टेज 4- चूंकि ये सबसे खतरनाक लेवल होगा यानि सीवियर+ होगा. इसमें दिल्ली से बाहर रजिस्टर्ड सभी तरह के ट्रक और लाइट व्हीकल पर पूरी तरह रोक होगी. केवल जरुरी सामान लाने वाली, एलएनजी/सीएनजी, इलेक्ट्रिक गाड़ियों को छोड़कर. इसके अलावा दिल्ली में रजिस्टर्ड डीजल गाड़ियों को भी चलाने की अनुमति नहीं होगी. केवल इमरजेंसी वाली स्थिति को छोड़कर. 

यह भी पढ़ें- Gandhi Jayanti 2023: फोर्ड से लेकर स्टडबेकर जैसी लग्जरी कारों की सवारी करते थे गांधी जी, तस्वीरें यहां देख लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
कार की छत पर लगा Shark Fin सिर्फ डिजाइन नहीं, करता है ये बड़ा काम
कार की छत पर लगा Shark Fin सिर्फ डिजाइन नहीं, करता है ये बड़ा काम
SUV खरीदकर भी नहीं कर सकते Off-Roading, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
SUV खरीदकर भी नहीं कर सकते Off-Roading, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget