एक्सप्लोरर

इस राज्य में किराए पर निजी गाड़ियां चलाने वालो का लाइसेंस होगा रद्द, जानें क्या है मामला?

Goa Private Vehicles: पिछले साल गोवा पुलिस की ट्रैफिक सेल ने 600 से ज्यादा चालान ऐसे लोगों पर काटे जो प्राइवेट गाड़ियों से टैक्सी जैसी सेवाएं दे रहे थे. आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं.

Goa Private Vehicles: गोवा सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. इस राज्य में जो लोग कार या बाइक को किराए पर देकर पर्यटकों से पैसे कमा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. सरकार एक नया अध्यादेश लाने जा रही है.

इसके तहत जो किराया-कार या किराया-बाइक ऑपरेटर बिना वैध लाइसेंस के प्राइवेट गाड़ियों से कमर्शियल काम करेंगे, उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. ये सख्ती उन लोगों पर भी लागू होगी जो खुद का लाइसेंस न होने के बावजूद, निजी वाहन किराए पर देते हैं. 

हाई-लेवल मीटिंग की गई आयोजित

पिछले साल गोवा पुलिस की ट्रैफिक सेल ने 600 से ज्यादा चालान ऐसे लोगों पर काटे जो प्राइवेट गाड़ियों से टैक्सी जैसी सेवाएं दे रहे थे. चालान के बाद गाड़ी के मालिक को कोर्ट में जाकर जुर्माना भरना पड़ता है. इसके बावजूद अब भी लोग इस काम में लगे हुए हैं.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय, पणजी में एक हाई-लेवल मीटिंग आयोजित की. इस मीटिंग से सामने आया कि निजी वाहनों के कमर्शियल इस्तेमाल से सरकार को बड़ा राजस्व नुकसान हो रहा है. परिवहन विभाग के मुताबिक, 2018 में कानून में बदलाव करके किराये की कार-बाइक कंपनियों को कुछ छूट दी गई थी. इससे कई लोगों ने इसका गलत फायदा उठाया. 

सीएम ने दिए सख्त निर्देश

सीएम सावंत के मुताबिक, अब तक सिर्फ 10 फीसदी ऐसे मामलों की पहचान की गई है, जहां प्राइवेट गाड़ियों का उपयोग कमर्शियल रूप से हो रहा था. सीएम ने निर्देश दिए कि अब इस पर सख्त एक्शन लिया जाए और टैक्स चोरी पर रोक लगाने के लिए जरूरी बदलाव किए जाएं. इसके अलावा बैठक में कुछ अहम फैसले किए गए, जिसमें मुख्यमंत्री ने यह बताया कि 'एक पेड़ मां के नाम' नाम की पहल को हर पुलिस स्टेशन में लागू किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें:-

कितनी सैलरी वालों को खरीदनी चाहिए Toyota Fortuner? ये रहेगा EMI का हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget