एक्सप्लोरर

खत्म होने जा रहा FASTag! जल्द शुरू होगा GNSS सिस्टम, बदल जाएगा टोल देने का पूरा तरीका

GNSS Toll System: जीएनएसएस एक सैटेलाइट आधारित यूनिट होगी, जो कि गाड़ियों में इंस्टॉल की जाएगी. सिस्टम की मदद से अधिकारी आसानी से ट्रैक कर पाएंगे कि कार ने कब टोल हाईवे का इस्तेमाल करना शुरू किया

Global Navigation Satellite System: भारत में हर गुजरते दिन ऑटो इंड्रस्टी में लगातार कुछ ना कुछ नया हो रहा है. इसी के साथ ही टॉल कलेक्शन में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. अब तक टोल कलेक्शन के लिए ट्रेडिशनल मेथड का इस्तेमाल किया जाता रहा है, जिसके बाद अब सरकार ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) तकनीक लाने की तैयारी कर रही है. 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का ऐलान कर चुके हैं. कहा जा रहा है कि यह सिस्टम फिलहाल टेस्टिंग फेज में है. इसके आने के बाद भारत में पुराने टोल की तकनीक को खत्म किया जा सकता है. 

क्या है ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम? 

GNSS नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम पर आधारित होगा. इसमें एक सैटेलाइट आधारित यूनिट होगी, जो कि गाड़ियों में इंस्टॉल की जाएगी. सिस्टम की मदद से अधिकारी आसानी से ट्रैक कर पाएंगे कि कार ने कब टोल हाईवे का इस्तेमाल करना शुरू किया. जैसे ही वाहन टोल रोड से निकलेगा, तो सिस्टम टोल रोड के इस्तेमाल को कैलकुलेट करेगा और राशि काट लेगा.

जीएनएसएस सिस्टम की सबसे खास बात यह है कि इसकी मदद से यात्री सिर्फ उतना ही पैसा देंगे, जितनी उन्होंने यात्रा की है. इसकी मदद से यात्री टोल यह भी पता लगा पाएंगे कि कितनी राशि देनी है और इस हिसाब से वो भुगतान कर पाएंगे. एक अच्छी चीज यह भी है कि इस तकनीक के आने के बाद पारंपरिक टोल बूथ भी हटा दिए जाएंगे, जहां कई बार लंबी-लंबी कतारें लग जाती थीं.

कब तक आएगा ये नया सिस्टम? 

फिलहाल इसे लेकर सरकार ने तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन देश के दो बड़े हाईवे पर इसकी टेस्टिंग जारी है. इनमें कर्नाटक के बेंगलुरु-मैसूर नेशनल हाईवे (NH-257) और हरियाणा में पानीपत-हिसार नेशनल हाईवे (NH-709) शामिल हैं. जैसे ही सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलेगी, इसे चरणबद्ध तरीके से लागू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Toyota ने सस्ती की अपनी कारें, इस मॉडल पर मिल रहा 5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG या EV, कौन है ज्यादा Green? TERI की स्टडी में खुलासा
CNG या EV, कौन है ज्यादा Green? TERI की स्टडी में खुलासा
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
Honda Elevate Facelift, लॉन्च से पहले जानें क्या-क्या बदलेगा?
Honda Elevate Facelift, लॉन्च से पहले जानें क्या-क्या बदलेगा?
मुंबई में आज से महंगा हुआ Toll, इन गाड़ियों पर पड़ेगा असर
मुंबई में आज से महंगा हुआ Toll, इन गाड़ियों पर पड़ेगा असर

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
Embed widget