एक्सप्लोरर

कार को देनी है लॉन्ग लाइफ, तो मेंटिनेंस और समय पर सर्विस है सबसे जरूरी

अगर आप अपनी कार को लॉन्ग लाइफ देना चाहते हैं तो इसके लिए कार का सही मेंटिनेंस सबसे जरूरी है. कार की साफ-सफाई का ध्यान रखे. टाइम टू टाइम कार की सर्विस करवाते रहें. आज हम आपको ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिससे आप अपनी कार को लंबे समय तक फिट रख सकते हैं.

आजकल कार खरीदना उतना मुश्किल नहीं है जितना उसे मेंटेन करना है. सही समय पर कार की सर्विस करवाना, मेंटिनेंस का ख्याल रखना कार के लिए सबसे जरूरी है. ऐसे में अगर आप कार की लंबी लाइफ चाहते हैं तो आपको कार सर्विस और मेंटिनेंस का सबसे ज्यादा ख्याल रखना होगा. इससे कार शानदार माइलेज देगी और लंबे समय तक फिट रहेगी. कार मेंटिनेंस से कार में आने वाली समस्याएं भी दूर हो जाती हैं ऐसे में आपको लंबी ट्रिप पर परेशानी भी नहीं होती. आज हम आपको कुछ ऐसी मेंटिनेंस टिप्स दे रहे हैं. जिन्हें फॉलो करके आप आपकी कार को लंबे समय तक फिट रख सकते हैं. आइये जानते हैं.

1- कार को लंबे समय तक फिट रखने के लिए टाइम टू टाइम सर्विस कराना सबसे जरूरी है. ऐसा कई बार होता है जब हम नई कार की सर्विस कराने से बचते हैं. लोगों को लगता है अभी तो कार बिल्कुल नई जैसी है. लेकिन आपको ऐसा नहीं करना, तय समय पर कार की सर्विस करवाने से लाइफ बढ़ती है. और अगर आपकी कार पुरानी है तो सर्विस में बिल्कुल भी डिले नहीं करना चाहिए. कार की सर्विस समय पर नहीं करवाने से कार का मेंटिनेंस और बढ़ता है और कई बार पार्ट्स भी खराब हो जाते हैं. जिससे आपको कभी भी परेशानी हो सकती है.

2- कार को फिट रखने के लिए हमेशा कार के टायर का प्रेशर समय-समय पर चेक करवाते रहना चाहिये. टायर्स में हवा सही नहीं होने पर कार स्मूथ नहीं चलेगी. हमेशा टायर में एयर प्रेशर कंपनी के बताए गए इंस्ट्रक्शन के मुताबिक ही रखें.

3- कार की मेंटिनेंस में एसी भी काफी अहम है. अगर कार का एसी ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा हो या ठंडी हवा नहीं दे रहा हो, तो तुरंत सर्विस करवा लें. अगर आपने ये काम टाल दिया तो इससे कार मेंटिनेंस का खर्चा और ज्यादा बढ़ जाएगा.

4- कार को लॉन्ग लाइफ देने के लिए हमेशा कार को नॉर्मल स्पीड पर चलाने की कोशिश करें. बार-बार रेस देने से या फिर कार को बार-बार स्टार्ट-स्टॉप करने से इंजन और ब्रेक पर असर पड़ता है. साथ ही अगर आपकी कार कम चलती है तो हफ्ते में 2-3 बार कार को स्टार्ट जरूर कर लें, जिससे कार की बैटरी चार्ज रहे.

5- कभी भी लंबी दूरी पर जाने से पहले कार को चेक करवा लें. कहीं कोई लीकेज है या किसी पार्ट में कोई कमी दिख रही है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें. कार में ब्रेक या इंजन फ्लूड खत्म होने से कार में खराबी आ सकती है. इसलिए हमेशा कार के सभी फ्लूड को फुल रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget