एक्सप्लोरर

दिवाली पर घर लाएं नई कार, जानिए फेस्टिवल सीजन नें लॉन्च हुईं टॉप 5 कारें

इस साल कार बाजार में फैस्टिव सीजन पर कई नई कार लॉन्च हुई हैं. अगर आप भी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये हैं 5 शानदार नई कार और उनसे जुड़ी पूरी जानकारी.

इस फेस्टिव सीजन ऑटो सेक्टर में फिर से वही बहार और रौनक लौट आई है जो हर साल देखने को मिलती थी. कोरोना महामारी की वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी मंदी रही थी. लेकिन अब लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं. त्योहार पर खरीददारी कर रहे हैं. ऐसे में कारों की खरीद और बिक्री भी बढ़ गई है. दिवाली के मौके पर वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है. कार कंपनियां भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस मौके पर अपनी कुछ खास सेगमेंट की कार और नए नए ऑफर लेकर आई हैं. आइये जानते हैं इस साल फेस्टिव सीजन में कौन सी कार लॉन्च हुई हैं. अगर आप एक लेटेस्ट कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपको ऐसी 5 कारों के बारे में बता रहे हैं जो इस फेस्टिव सीजन में लॉन्च हुई हैं.

1-टोयोटा अर्बन क्रूजर- टोयोटा अर्बन क्रूजर सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की कार है. सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी अर्बन क्रूजर टोयोटा की दूसरी कार होगी जो मारुति की कार पर बेस्ड है. कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें .5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 105 पीएस का मैक्सिमम पावर और 138 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा. फ्यूल एफिशिएंसी को बूस्ट करने के लिए इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है. इसमें ISG यानि इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर के साथ एक एडवांस्ड Li-on बैटरी भी आपको मिलेगी. इस एसयूवी में टॉर्क असिस्ट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और आइडल स्टार्ट / स्टॉप जैसे फीचर्स भी होंगे. इंटीरियर में डुअल टोन डार्क ब्राउन कलर के शेड का इस्तेमाल किया गया है. इस कार में सुविधा और आराम का पूरा ख्याल रखा गया है.

2- किआ सोनेट- किया ने अपनी पहली सब-4-मीटर क्रॉसओवर एसयूवी लॉन्च किआ सोनेट लॉन्च की है. कार में कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आपको एग्रेसिव एक्सटीरियर और लग्जरी इंटीरियर मिलेगा. जैसे 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल स्पीडो-कंसोल, साउंड मूड लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक. कार में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजर का ऑप्शन है. पेट्रोल ऑप्शन में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं जिसे 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT से कनेक्ट किया है. वहीं डीजल में आपको 1.5-लीटर इंजन मिलेगा जो दो- 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ है.

3- नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा थार- फेस्टिव सीजन में इस कार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. थार को ऑफ-रोड कैपिसिटी हिसाब से डिज़ाइन किया गया है, सुविधा और आराम का पूरा ध्यान रखा गया है. फीचर्स की बात करें तो ये दो इंजन ऑप्शन में मिलेगी. जिसमें एक 2.0-लीटर पेट्रोल और एक 2.2-लीटर डीजल इंजन है. पेट्रोल इंजन 150 पीएस पावर और 320 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. जबकि डीजल इंजन 130 पीएस और 320 एनएम टॉर्क जनरेट कर सकता है. दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले हैं.

4- नेक्स्ट जनरेशन मारुति सुजुकी सेलेरियो- नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल में मारुति सुजुकी सेलेरियो भी शामिल है. हाल में लॉन्च हुई इस कार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. आउटगोइंग मॉडल की तुलना में बड़ा और स्पेशियस वर्जन है. कार में फ्रेश एक्सटीरियर स्टाइलिंग और शानदार इंटीरियर भी मिलेगा. इसमें 1.0-लीटर, इनलाइन-3 इंजन है, जो 68 पीएस का पावर और 90 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 1.2-लीटर, इनलाइन-4 पेट्रोल इंजन दिया गया है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT शामिल है.

5- नेक्स्ट जनरेशन हुंडई i20- दिवाली के मौंके पर हुंडई ने भी अपनी नेक्स्ट-जनरेशन i20 हैचबैक कार लॉन्च कर दी है. कार को कई नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ बिल्कुल नया लुक दिया गया है. नेक्स्ट-जनरेशन हुंडई i20 को तीन इंजन ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है. पहला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83 पीएस/114 एनएम) , जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन (100 पीएस/240 एनएम), जिसे 6-स्पीड मैनुअल के साथ जोड़ा गया है. तीसरा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (120 पीएस/171 एनएम), इसे 6-स्पीड मैनुअल के साथ जोड़ा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget