एक्सप्लोरर

500 KM रेंज वाली इस EV की छत में दिए गए हैं एयरबैग्स, जानें खासियत

सिर्फ रूफ एयरबैग ही नहीं, GV90 में कुल 12 एयरबैग दिए गए हैं. इनमें तीसरी रो तक फैले कर्टेन एयरबैग और अलग-अलग सीटों के लिए सेफ्टी सिस्टम शामिल हैं. आइए डिटेल्स जानते हैं.

हुंडई के लग्जरी ब्रैंड Genesis ने अपनी पहली फुल-साइज फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV GV90 को पेश कर दिया है. यह सिर्फ बड़ी और प्रीमियम SUV ही नहीं है, खास तौर पर इसमें दुनिया का पहला Roof Airbag दिया गया है. इसके अलावा इसके Neolun वेरिएंट में Rolls-Royce जैसी Coach Doors मिलती हैं. कंपनी के मुताबिक यह SUV एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 500 किलोमीटर तक चल सकती है.

Genesis GV90 कंपनी की नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV है और इसे Genesis की मौजूदा SUV रेंज में सबसे ऊपर रखा गया है. यह एक बड़ी, फुल-साइज और तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे ज्यादा लग्जरी, आराम और टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है. इसका मुकाबला दुनिया की महंगी और लग्जरी SUVs से करने की तैयारी है. GV90 को दो प्रमुख रूपों में पेश किया गया है.

गाड़ी में क्या है खास?

  • GV90 Neolun का सबसे आकर्षक फीचर इसके दरवाजे हैं. इसमें Neolun Arch Gate नाम का सिस्टम दिया गया है. इसके तहत आगे और पीछे के दरवाजे एक-दूसरे की तरफ खुलते हैं, जैसा डिजाइन आमतौर पर Rolls-Royce जैसी लग्जरी कारों में देखने को मिलता है. खास बात यह है कि यहां सामान्य B-पिलर दिखाई नहीं देता, जिससे दरवाजे खोलने पर केबिन में जाने और बाहर निकलने के लिए काफी बड़ा रास्ता मिलता है.
  • B-पिलर हटाने के बावजूद सेफ्टी से समझौता नहीं किया गया है. Genesis ने बॉडी स्ट्रक्चर को मजबूत रखने के लिए हाई-स्ट्रेंथ स्टील बीम और एक छिपा हुआ मजबूत रोल-केज स्ट्रक्चर इस्तेमाल किया है. कंपनी का कहना है कि इस स्ट्रक्चर को इस तरह तैयार किया गया है कि B-पिलर के बिना भी कार की सेफ्टी मजबूत बनी रहे.


500 KM रेंज वाली इस EV की छत में दिए गए हैं एयरबैग्स, जानें खासियत

  • Genesis GV90 की सबसे बड़ी खासियत इसका Roof Airbag है. कंपनी के अनुसार यह दुनिया की पहली कार है जिसमें इस तरह का रूफ एयरबैग दिया गया है. यह सिस्टम खासतौर पर कार के पलटने यानी रोलओवर की स्थिति में यात्रियों की सेफ्टी के लिए काम करता है.
  • यह एयरबैग तेजी से खुलकर छत के ग्लास वाले हिस्से को कवर करता है, जिससे यात्रियों के सिर और गर्दन को छत से टकराने और बाहर निकलने के जोखिम से बचाने में मदद मिलती है.

गाड़ी की रेंज और चार्जिंग

  • सिर्फ रूफ एयरबैग ही नहीं, GV90 में कुल 12 एयरबैग दिए गए हैं. इनमें तीसरी रो तक फैले कर्टेन एयरबैग और अलग-अलग सीटों के लिए सेफ्टी सिस्टम शामिल हैं. कार में इन-कैबिन मॉनिटरिंग सिस्टम भी है, जो यात्रियों की सीटिंग पोजिशन और सीट बेल्ट के इस्तेमाल पर नजर रखकर सुरक्षा सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है.

500 KM रेंज वाली इस EV की छत में दिए गए हैं एयरबैग्स, जानें खासियत

  • इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर GV90 में कंपनी ने बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया है. इसमें 123.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो Hyundai Motor Group की अब तक की सबसे बड़ी EV बैटरियों में से एक है. कंपनी के इन-हाउस टेस्ट के अनुसार सात-सीटर मॉडल एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है.
  • चार्जिंग के मामले में भी GV90 काफी तेज है. 350 kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने पर इसकी बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक करीब 22 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. यानी लंबी यात्रा के दौरान चार्जिंग के लिए बहुत ज्यादा समय रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  • GV90 को सिर्फ आराम और लग्जरी के लिए ही नहीं, बल्कि मजबूत परफॉर्मेंस के लिए भी तैयार किया गया है. इसमें हाई-पावर इलेक्ट्रिक मोटर्स, Dual E-LSD और एयर सस्पेंशन जैसे सिस्टम दिए गए हैं. टॉप सेटअप में इसका आउटपुट करीब 657 hp तक बताया गया है. इससे साफ है कि यह SUV सिर्फ बड़ी और आरामदायक नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर तेज परफॉर्मेंस भी दे सकती है.

अंदर मिलेगा लग्जरी लाउंज जैसा फील

  • GV90 का इंटीरियर भी इसे आम SUV से अलग बनाने की कोशिश करता है. खास Neolun वेरिएंट में फ्रंट सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती हैं, जिससे कार रुकने पर केबिन को लाउंज जैसी जगह में बदला जा सकता है. इसका उद्देश्य यात्रियों को सिर्फ कार में सफर कराने के बजाय अंदर बैठने का ज्यादा आरामदायक और प्रीमियम अनुभव देना है.
  • केबिन में बड़ी स्क्रीन, प्रीमियम साउंड सिस्टम और आधुनिक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी दी गई है. इसमें पॉप-अप OLED Cinematic Display और Genesis का Pleos Connect इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. कुछ वेरिएंट में पीछे बैठने वालों के लिए रेफ्रिजरेटर और फोल्डिंग टेबल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे इसका इंटीरियर एक लग्जरी लाउंज जैसा महसूस होता है.

यह भी पढ़ें:-

BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
कार-बाइक मॉडिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त, अब होगी वीडियोग्राफी
कार-बाइक मॉडिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त, अब होगी वीडियोग्राफी
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget