पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
पानी में भी तैरेगी गीली की नई Battleship 700 SUV. लॉन्च होते ही मात्र 12 मिनट में मिले 10 हजार से ज्यादा ऑर्डर्स. जानें इस तैरने वाली एसयूवी की खासियत.

अब ऑटोमोबाइल मार्केट इतना आगे पहुंच चुका है कि ऐसी-ऐसी गाड़ियों के बारें में सुनने को मिलता है. जिसपर किसी को भी यकीन करना बेहद मुश्किल है. अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसपर आप यकीन नहीं कर पायेंगे. दरअसल खबर आ रही है कि अब एक ऐसी SUV गाड़ी बन गई है जो की पानी में भी तैर सकती है. ऐसा कारनामा मशहूर कार निर्माता कंपनी गीली ने किया है.
कंपनी ने हाल ही में अपनी नई फ्लैगशिप प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी गीली बैटलशिप 700 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है. जो सड़कों पर दौड़ने के साथ-साथ पानी में तैरने की भी काबिलियत रखती है. चलिए हम आपको इस खबर में तैरने वाली एसयूवी के बारें में अच्छे से जानकारी देते हैं.
पानी में चलेगी यह कार
बता दें कि इस नई गाड़ी की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खासियत इसकी वाटर-वेडिंग और पानी में तैरने की टेक्नोलॉजी है. जो इसे बाकी गाड़ियों से बिल्कुल बनाती है. इस एसयूवी की पानी में उतरने की क्षमता 800 मिमी है. जिससे यह गहरे पानी से आसानी से निकल सकती है.
इसके अलावा इसमें एक इमरजेंसी फ्लोटिंग मोड भी दिया गया है. जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि जरूरत पड़ने पर यह गाड़ी पानी में तैर सकती है और लगभग 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी के भीतर सफर कर सकती है.

यह भी पढ़ें: महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
मिलेगी आपको शानदार रेंज
इतना ही नहीं गीली की इस दमदार एसयूवी में कंपनी की अत्याधुनिक थॉर EM-T ऑफ-रोड हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो इसे बेजोड़ ताकत देती है. जबकि इसमें CATL द्वारा तैयार किया गया 47.14 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. जो सिंगल बैटरी के दम पर लगभग 305 किलोमीटर तक की इलेक्ट्रिक रेंज देने में काबिल है.
वहीं जब इसमें फुल टैंक पेट्रोल और फुल चार्ज बैटरी का कॉम्बिनेशन मिलता है तो इसकी कुल कंबाइंड ड्राइविंग रेंज 1,770 किलोमीटर से भी ज्यादा हो जाती है. सबसे खास बात यह है कि इसकी फास्ट चार्जिंग तकनीक मात्र 10 मिनट के भीतर बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है.

केबिन के मिलते हैं लग्जरी फीचर्स
वहीं गाड़ी को अंदर से भी शानदार तरीके से बनाया गया है और इसका केबिन किसी पांच-स्टार होटल से कम लग्जरी और आरामदायक नहीं है. क्योंकि इसके फ्रंट में 228 हाई-ब्राइटनेस एलईडी लाइट्स वाला स्काई आई लाइटिंग सिस्टम और रूफ पर 192-लाइन का एडवांस्ड लाडार सेंसर दिया गया है. जबकि गाड़ी के भीतर यात्रियों के आराम के लिए मार्शमैलो स्पा सीटें दी गई हैं. जिनमें 14-पॉइंट मसाज, वेंटिलेशन और हीटिंग जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं.
वहीं इसके अलावा जरूरत पड़ने पर इसकी पीछे वाली सीटों को पूरी तरह से फ्लैट करके 1.8 मीटर लंबा और 1.1 मीटर चौड़ा आरामदायक बेड भी बनाया जा सकता है. इसके अलावा इसमें 18.5 लीटर का बड़ा ड्यूल-डोर फ्रिज और इन-बिल्ट ऑक्सीजन जनरेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं जो कैंपिंग और लंबी यात्राओं के मजे को दोगुना कर देती हैं.
देखने को मिली रिकॉर्डतोड़ बुकिंग
आपको बता दें कि इस शानदार और अनोखी एसयूवी को लेकर एक अलग तरह की दीवानगी देखी गई है. क्योंकि गाड़ी के लॉन्च होते ही महज 12 मिनट के भीतर ही इसे 10,000 से ज्यादा लोगों ने बुक कर लिया. कंपनी ने इसे चीनी बाजार में छह अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में उतारा है जिसकी शुरुआती कीमत करीब 25.97 लाख रुपये रखी गई है.
वहीं इसके सबसे महंगे और हाई-टेक टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 53.42 लाख रुपये तक जाती है. इतनी आधुनिक तकनीक, पानी में तैरने की काबिलियत और लंबी रेंज देने के बावजूद इसकी यह आक्रामक कीमत इसे अपने सेगमेंट में सबसे आगे खड़ा करती है. हालांकि अभी यह देखना बाकी है कि कंपनी इस बाहुबली एसयूवी को भारतीय बाजार में कब और किस नाम से उतारती है लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसने तहलका मचा दिया है.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?





















