एक्सप्लोरर

नए लुक और डिजाइन के साथ Ford EcoSport SE लॉन्च, इन कारों से होगा मुकाबला

फोर्ड ने अपनी दमदार एसयूवी कार EcoSport का नया SE वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. ईकोस्पोर्ट को लोग काफी पसंद करते हैं ये एक दमदार एसयूवी कार है. अब कंपनी ने इसमें कई बदलाव किए हैं. नई वेरिएंट में रियर-माउंटेड स्पेयर व्हील को हटा कर एक पंचर रिपेयर किट दी गई है. जानते हैं इसके खास फीचर्स कैसे हैं.

फोर्ड ने अपनी दमदार एसयूवी कार EcoSport का नया SE वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. मिड साइज एसयूवी कार सेगमेंट में फोर्ड ईको स्पोर्ट को भारत में काफी पसंद किया जाता है. अब नए वेरिएंट के आने के बाद माना जा रहा है कि इसकी डिमांड और बढ़ जाएगी. Ford EcoSport SE में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं लेकिन एक बड़ा बदलाव ये है कि इस कार के पीछे रियर-माउंटेड स्पेयर व्हील को हटा दिया गया है. अब नई ईको स्पोर्ट में एक पंचर रिपेयर किट दी गई है, जो जरूरत पड़ने पर टायर को हटाने के बिना उसमें आए पंचर को लगा सकती है.

लुक और डिजाइन- नई इकोस्पोर्ट SE का डिजाइन काफी हद तक अमेरिका और यूरोपीय देशों में मिल वाली इस सेगमेंट की कारों जैसा है. नई कार में सिर्फ स्पेयर व्हील का ही बड़ा बदलाव नहीं है. इस नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में नया डुअल-टोन रियर बंपर दिया गया है जो इसके स्पोर्टी लुक को दिखाता है. हालांकि कार में पहले की तरह ही फ्रंट ग्रिल और 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

इंजन और कीमत- बात करें Ford EcoSport SE के इंजन की तो इसमें 2 इंजन का ऑप्शन दिया गया है. इसमें 1.5-लीटर 3-सिलेंडर TiVCT पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 122 PS का पावर और 149 Nm का टार्क दता है. वहीं 1.5-लीटर का TDCi डीजल इंजन 100 PS का पावर और 215 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. आपको दोनों इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. भारत में Ford EcoSport SE पेट्रोल वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है. वहीं डीजल इंजन वर्जन की कीमत 10.99 लाख रुपये है.

खास फीचर्स- EcoSport SE और टाइटेनियम वेरिएंट में डुअल फ्रंट एयरबैग, एक रियर कैमरा, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर वाइपर और डिफॉगर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. ईकोस्पोर्ट टाइटेनियम वेरिएंट में प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, कीलेस एंट्री और गो, 9.0-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस कार में फोर्डपास इन-कार कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी और पावर्ड सनरूफ भी दिया गया है. बात करें इकोस्पोर्ट एसई के फीचर्स की तो इसमें टायर प्रेशन मॉनिटर, Ford PassTM इंटीग्रेशन, SYNC 3 8.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए है, ये एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है.

फोर्ड ईकोस्पोर्ट के मुकाबले की बात करें, तो मारुति की विटारा ब्रेज़ा, क्रेटा और किया सोनेट जैसी कारों से इसकी टक्कर है. मारुति की विटारा ब्रेज़ा में 1 पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है. इसका पेट्रोल इंजन 1462 सीसी का है. ब्रेज़ा मैनुअल & ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है. विटारा ब्रेज़ा का माइलेज 17.03 से 18.76 किमी प्रतिलीटर है. विटारा ब्रेज़ा 5 सीटर कार है जिसकी लम्बाई 3995mm, चौड़ाई 1790mm और व्हीलबेस 2500mm का है. इसकी कीमत विटारा ब्रेजा 7.39 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि इसका टॉप मॉडल 11.40 लाख रुपये का है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget