एक्सप्लोरर

Road Safety Tips: नया हेलमेट लेते वक्त इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो 'जान और जेब' दोनों की होगी सुरक्षा

Bike Riding Safety Tips: मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में हेलमेट न लगाने की वजह से 46,593 लोगों की दुर्घटना में मृत्यु हो गयी. जिसमें 32,877 राइडर और 13,716 पैसेंजर थे.

Helmet Buying Tips: भारत पूरी दुनिया में सबसे बड़ा टू-व्हीलर मार्केट है. देश की सड़कों पर छोटे बड़े सभी तरह के दोपहिया वाहन देखें जा सकते हैं. कार और एसयूवी के मुकाबले मोबिलिटी का ये साधन कार और एसयूवी चलाने में गंभीर श्रेणी में रखता है. दो पहिये कम होने की वजह से इसके ऊपर सुरक्षा की कोई परत भी नहीं होती, यानि की टू-व्हीलर की सवारी करने पर आप हमेशा कुछ खतरा साथ लेकर चलते हैं.

हालांकि प्रॉपर सुरक्षा के इंतजाम के साथ इस खतरे में कमी लायी जा सकती है. खासतौर पर जब कोई हाई स्पीड स्पोर्ट बाइक या मिड रेंज स्पोर्ट बाइक की सवारी कर रहा हो, तब ये और भी जरुरी हो जाता है कि बाइक राइडिंग गियर का प्रॉपर यूज किया जाये. वहीं भारत में सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली कम्यूटर बाइक और स्कूटर के लिए भी है.

मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 129 के मुताबिक, 4 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों को बाइक या स्कूटर की सवारी करते समय हेलमेट का प्रयोग करना जरुरी है. पूरे देश में सभी टू-व्हीलर निर्माता नई बाइक और स्कूटर की खरीद पर एक हेलमेट ऑफर करते है.

मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में हेलमेट न लगाने की वजह से 46,593 लोगों की दुर्घटना में मृत्यु हो गयी. जिसमें 32,877 राइडर और 13,716 पैसेंजर थे. जबकि इसी साल 93,763 लोगों को हेलमेट न लगाने की वजह से चोटें भी आयीं.

इसलिए सड़क पर चलते समय, चार पहिया गाड़ी के मुकाबले बाइक/स्कूटर सवार कहीं ज्यादा असुरक्षित होता है. हेलमेट की जरुरत इसलिए भी और ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि दुर्घटना के वक्त सिर में चोट लगने की संभावना सबसे ज्यादा होती है.

ऐसे चुने सही हेलमेट

सर्टिफिकेशन- भारत सरकार ने देश में ISI मार्क हेलमेट के प्रयोग को अनिवार्य किया हुआ है. ये मार्क हेलमेट के पीछे या साइड पर होना जरुरी है, जोकि BIS (Bureau of Indian Standards) द्वारा हेलमेट की टेस्टिंग के बाद दिया जाता है. अगर हेलमेट पर ये मार्क नहीं है, तो ये सुरक्षित नहीं माना जा सकता. जिसका ध्यान हेलमेट खरीदते समय रखना जरुरी है.

कीमत- भारत में किसी भी चीज भी चीज को खरीदते वक्त कीमत काफी मायने रखती है. ISI मार्क वाले हेलमेट को आप लगभग 700 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं.

फिट होना जरुरी- हेलमेट खरीदते और इसका यूज करते वक्त इसमें लापरवाही देखने को मिलती है और बाइक/स्कूटरचालते समय राइडर्स को लूज हेलमेट के देखा जा सकता है. जोकि हेलमेट लगाने से भी ज्यादा खतरनाक होता है. इसलिए हेलमेट खरीदते समय इसका ध्यान रखें और अपने सिर के साइज के मुताबिक, एक फिट हेलमेट ही खरीदें.

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar 5-Door: अब 2024 में होगी महिंद्रा थार 5-डोर की लॉन्चिंग, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget