एक्सप्लोरर

Travelling Tips: अगर लॉन्ग ड्राइव का है प्लान, तो साथ में रखें ये जरूरी सामान, फिर सफर बन जायेगा बिलकुल आसान

Long Drive Tips: अगर आप भी Long Drive करते हैं तो आपको यात्रा के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, इस बात का ध्यान रखें, निकलने से पहले अपने साथ ये समान साथ रखें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े.

Travelling Tools: घूमने के शौकीन लोग सर्दियों में ज्यादा घूमना पसंद करते हैं. अगर आपने भी सर्दियों में अपनी कार से घूमने का प्लान बना लिया है. तो आपको कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए. ताकि आपकी यात्रा मंगलमय बन सके.

कार को करें रेडी

सफर पर निकलने से पहले सबसे जरूरी काम, आप जिस वाहन से यात्रा करने वाले हैं. उसकी सर्विसिंग से लेकर, टायर, लाइट्स, ब्रेक, स्टेपनी जैसी सभी चीजें दुरुस्त करा लेनी चाहिए. ताकि आप अपने वाहन की तरफ से टेंशन फ्री हो सकें.

डॉक्युमेंट्स

जब भी आप दूर की यात्राओं का प्लान बनायें. अपनी कार के सभी जरूरी कागजात को ध्यान से साथ रखें. साथ ही अगर इंश्योरेंस या PUC की वैलिडिटी खत्म हो गयी हो, तो उसे रिन्यू करा लें. नहीं तो चेकिंग के दौरान कहीं पर रोके जाने पर आपकी ट्रिप के एन्जॉय में खलल पड़ सकता है. साथ ही अधूरे डॉक्यूमेंट के साथ यात्रा करना नियमों का उल्लंघन भी है.

जंपर केबल

अगर ट्रिप के दौरान कार की बैटरी धोखा दे जाती है, तो ये केबल आपके बहुत काम आएगी और आपको इस परेशानी से बचा लेगी. आप किसी से मदद ले सकते हैं और किसी और कार की बैटरी से तुरंत अपनी कार स्टार्ट कर पाएंगे.

फर्स्ट एड किट

ट्रिप के समय आपकी कार में फर्स्ट एड किट होना बेहद जरूरी होता है. ताकि अचानक किसी तरह की घटना के घटने पर आप तुरंत बचाव कर सकें या जरूरत पड़ने पर किसी और को भी मदद दे सकें.

टायर इन्फ्लेटर

जब आप लंबी दूरी की यात्रा तय करते हैं, तो कार के टायर्स में प्रेशर कम ज्यादा होता रहता है. इसलिए इसको साथ में रखना बेहद जरूरी होता है. ताकि आप खुद टायर प्रेशर को चेक कर सकें. और आपकी यात्रा सुरक्षित होने के साथ ही, अपनी कार से सही माइलेज भी ले सकें.

टूलकिट

नॉर्मली कार में एक टूल कंपनी की तरफ से दी जाती है. लेकिन उसमें आप कुछ जरूरी टूल और जैसे प्लास, पेचकस जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं. इनकी कभी भी जरूरत पड़ सकती है.

अग्निशामक यन्त्र

इस मामले में ज्यादातर लोग लापरवाही करते हुए देखे जाते हैं. ये एक ऐसी जरूरी चीज है जो सभी वाहनों में होना जरूरी है. वाहनों में किसी भी कारण से आग जैसी घटना होती रहती हैं. ऐसी स्थिति में ये आपकी सुरक्षा करने में बेहद सहायता करता है.

खाना पीना

जब भी आप कहीं सफर के लिए निकलें, तो पानी और खाने की ऐसी चीजें जो जल्दी ख़राब नहीं होती, आपको साथ में रखनी चाहिए. ताकि खाना खाने में देरी होने पर आपको भूखा न रहना पड़े.

यह भी पढ़ें :-  चाहिए एक बड़ी 7 सीटर कार, तो बाजार में उपलब्ध हैं ये शानदार ऑप्शंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Exports: 120 देशों में Maruti का जलवा, 10 महीने में बेच डालीं 4.2 लाख कारें
120 देशों में Maruti का जलवा, 10 महीने में बेच डालीं 4.2 लाख कारें
Ultraviolette X-47 Venom: विदेशी कंपनियों की छुट्टी करेगी ये देसी Electric Bike, फीचर्स देख दुनिया हैरान
विदेशी कंपनियों की छुट्टी करेगी ये देसी Electric Bike, फीचर्स देख दुनिया हैरान
Diwali Offers Tips: दिवाली पर इस तरह डिस्काउंट के नाम पर लूटेंगे शोरूम वाले, इन बातों का रखें ध्यान
दिवाली पर इस तरह डिस्काउंट के नाम पर लूटेंगे शोरूम वाले, इन बातों का रखें ध्यान
Continental GT 750: GT 650 से भी ज्यादा दमदार, EICMA 2026 में आई नई GT 750
GT 650 से भी ज्यादा दमदार, EICMA 2026 में आई नई GT 750

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget