एक्सप्लोरर

आपके बजट में फिट, ये हैं भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती डीजल कारें

अगर आप डीजल कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको सेडान से लेकर एसयूवी और हैचबैक तक सभी सेगमेंट की सबसे सस्ती डीजल कारों के बारे में बता रहे हैं. माइलेज और पावर की वजह से मार्केट में डीजल कारों को ज्यादा पसंद किया जाता है. आइये जानते हैं क्या हैं ऑप्शन

देश में बीएस 6 मानक को लागू कर दिया गया है. ऐसे में मारुति समेत कई कंपनियों ने अपनी डीजल कारों का प्रोडक्शन बंद कर दिया है. ऐसे में अगर आप डीजल कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास लिमिटेड ऑप्शन ही रह जाते हैं. वैसे भी डीजल कार पेट्रोल कारों के मुकाबले महंगी होती है. इसकी बड़ी वजह इन कारों का शानदार माइलेज, दमदार पावर और पेट्रोल से डीजल का सस्ता होना है. ऐसे में अगर आपका बजट सीमित है तो आपके पास कम बजट में कुछ चुनिंदा ऑप्शन ही बचते हैं. आज हम आपको ऐसी डीजल कारों की डिटेल बता रहे हैं जो आपके बजट में फिट रहेगी और आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित होगी. जानते हैं ऐसी कौन सी कार हैं.

Mahindra Bolero- अगर आप एसयूवी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो डीजल में आपके लिए महिंद्रा की बोलेरो कार शानदार ऑप्शन है. बोलेरो को भले ही छोटे शहरों में ज्यादा पसंद किया जाता हो, लेकिन बड़े शहरों में भी इसकी अच्छी डिमांड है. इसकी एक बड़ी वजह है इसके मेनटेनेंस में आने वाला कम खर्चा. इसके अलावा बोलेरो दूसरी एसयूवी के मुबाले स्पेस में भी बेहतरीन है. इसका डीजल वेरिएंट खरीदने के लिए आपको 9.36 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

Honda Amaze- आपका प्लान अगर कॉम्पेक्ट सेडान कार खरीदने का है तो होंडा अमेज अच्छा विकल्प है. अमेज डीजल वेरिएंट आपको 9 लाख  के आस पास पड़ जाएगा. इसे सेडान सेगमेंट में सबसे सस्ती डीजल पावरट्रेन कारों में गिना जाता है. अगर माइलेज की बात करें तो होंडा अमेज 24.17kmpl का माइलेज देती है. अमेज का E वेरिएंट सबसे सस्ता है और S वेरिएंट सबसे महंगा है. Tata Altroz- हैचबैक सेगमेंट में कार खरीदने का प्लान है तो टाटा अल्ट्रोज आपको सबसे सस्ती डीजल कार मिलेगी. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख 28 हजार रुपये है. टाटा अल्ट्रोज में आपको 1477 cc का इंजन मिलेगा, जो  89bhp की पावर और 200nm का टॉर्क देता है. बात करें इसके माइलेज की तो टाटा का दावा है कि अल्ट्रोज 25.1kmpl का माइलेज देने में सक्षम है.

Ford Freestyle- डीजल इंजन में आपको फोर्ड की इस कार के 3 वेरिएंट मिल जाएंगे. इस कार की शुरुआती कीमत 8 लाख 19 हजार और टॉप वेरिएंट की कीमत 8 लाख 84 हजार रुपये है. कंपनी की मानें तो ये कार 23.8kmpl का माइलेज देने में सक्षम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
10 हजार रुपये देकर घर लाएं Hero Splendor, इतनी बनेगी EMI
10 हजार रुपये देकर घर लाएं Hero Splendor, इतनी बनेगी EMI
CNG गाड़ी से कितना होता है पॉल्यूशन, यह पेट्रोल-डीजल से कितना कम?
CNG गाड़ी से कितना होता है पॉल्यूशन, यह पेट्रोल-डीजल से कितना कम?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget