एक्सप्लोरर

जेब में फिट, सड़क पर हिट, जाने आपके लिए कौन सी कार होगी बेहतर

अगर आपका बजट कम है और आप एक शानदार कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए Maruti, Renault and Tata की टॉप 5 कार लेकर आए हैं. इन कारों में माइलेज से लेकर लेटेस्ट फीचर्स तक हर बात का ख्याल रखा गया है.

कार खरीदना हर किसी का सपना होता है. लेकिन कार खरीदने के लिए आपके पास लाखों का बजट होना चाहिए. भारत में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो कम कीमत में शानदार कार खरीदना चाहते हैं. ऑटो कंपनियां भी इस बात को ध्यान में रखते हुए लो बजट में शानदार फीचर्स वाली कार लॉन्च कर रही है. ऐसे में अगर आप भी इस साल नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट कम है तो हम आपको ऐसी कारों की लिस्ट बता रहे हैं जो आपकी पोकेट में फिट होंगी और सड़क पर भी ये कार जबरदस्त हिट हैं. ये कार डिजाइन और लुक में बेहद आकर्षक हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी कार घर ला सकते हैं.

Maruti Wagon R- भारत में मारुति की कार सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. मारुति की हैचबैक कार वैगनआर भी लोगों की फेवरेट कार में से एक है. ये कार अपने दमदार फीचर्स और कम कीमत की वजह से मिडिल क्लास लोगों के लिए सबसे अच्छी कार है. वैगमआर में कंपनी ने 1.2 लीटर का इंजन दिया है. जो 83Ps की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बात करें इसकी कीमत की तो ये काफी किफायती कार है. वैगनआर की शुरुआती 4.66 लाख रुपये से हो जाती है.

Tata Tiyago- टाटा मोटर्स की इस कार को भी काफी पसंद किया जाता है. इस कार में बीएस 6 इंजन दिया है. आपको टाटा टियागो के 6 वेरिएंट मिल जाएंगे. इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 86Ps की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कार करीब 23 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. ये कार आपके बजट में भी फिट बैठेगी. इस कार की शुरुआती कीमत 4 लाख 60 हजार रुपये है.

Renault KWID- आपको किफायती दाम में रैनॉल्ट की क्विड भी मिल जाएगी. इस कार की शुरुआत 2.92 लाख से होती है. इस कार में 1.0 लीटर का BS 6 इंजन दिया गया है, जो 68Ps की पावर और 91Nm का टॉर्क देने में सक्षम है. कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर स्टीयरिंग जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि क्विड 25.1Kmpl का माइलेज देने में सक्षम है.

Renault Kiger – सबसे सस्ती सब कॉम्पैक्ट SUV कार में रैनो की किगर भी शामिल है. आपको 5 लाख रुपए में शानदार और हाइटेक फीचर्स के साथ ये कार मिल जाएगी. इस एसयूवी कार में दो इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं. जिसमें BS6 मानक वाला 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन आपको मिलेगा, जो 71bhp की पावर और 96Nm का टार्क जेनरेट करता है. वहीं कार में दूसरा 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 99bhp की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 5 स्पीड मैनुअल, ऑटोमैटिक और CTV गियरबॉक्स दिया गया है.

 Maruti Alto 800- मारुति की सबसे पुरानी और पॉपुलर फैमिली कारों में शामिल है ऑल्टो 800. इस साल कंपनी ऑल्टो का नया वर्जन भी लॉन्च करेगी. मारुति ऑल्टो एक 5-सीटर हैचबैक कार है जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है. इस कार की कीमत काफी कम है आपको 2.99 लाख रुपये के बजट में मारुति ऑल्टो मिल जाएगी. ऑल्टो में 0.8 लीटर का BS 6 इंजन दिया है, जो 48ps की पावर और 69 Nm का टॉर्क देने में सक्षम है. ओल्टो करीब 22.5Kmpl का माइलेज देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget