एक्सप्लोरर

Fiat EV: 800 किमी तक की रेंज वाली ईवी के जरिए भारत में वापस आएगी फिएट?

फिएट भारत में बजट रेंज में पालियो हैचबैक, पुंटो हैचबैक और लिनिया सेडान जैसी गाड़ियों की बिक्री करती थी. अब ये नया ग्लोबल प्लेटफार्म कॉस्ट कट करने और तीन ब्रांड को एक ही प्लेटफार्म पर लाने का काम करेगा.

Fiat Electric Car: स्टेलंटिस भारत में फिएट ब्रांड को फिर से वापस लाने की सोच रहा है, जोकि फिएट पसंद करने वालों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. क्योंकि कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार से बाहर जाने के बावजूद ब्रांड की लिनिया, पालियो जैसी कारों की वजह से इसकी रिकॉल वैल्यू काफी ज्यादा देखने को मिली है. हालांकि, इसे काफी समय हो गया है. जबसे फिएट भारत में मौजूद नहीं है और जिसकी जगह पर जीप को आते देखा है.

फिएट भारत में फिर से वापसी कर सकती है. लेकिन अब ये सेडान या हैचबैक न होकर, एक नए प्लेटफॉर्म पर आधारित यह एक एसयूवी होगी. अब स्टेलेंटिस जीप, सिट्रोएन और फिएट जैसी कारों को नए STLA मीडियम प्लेटफॉर्म पर एक साथ लाया जा सकता है. नए मॉड्यूलर और स्केलेबल प्लेटफॉर्म में प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल भी होंगे.

2024 तक ऑप्शन के तौर पर निकेल-कोबाल्ट से रहित दो बैटरी रसायन होंगे. स्टेलेंटिस किफायती बैटरी भी लेकर आएगी, जबकि इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कुछ बीईवी की रेंज 800 किमी तक देखने को मिल सकती है. कंपनी अपने इस प्लेटफ़ॉर्म के जरिये नई बॉडी स्टाइल के साथ गाड़ियां लेकर आएगी. ताकि भारत में फिएट की एंट्री संभव हो सके.

फिएट को भारत में लाना आसान है, क्योंकि इसे भारत में अच्छी तरह से जाना पहचाना जाता है. लेकिन ये गाड़ियां उस फिएट से अलग होंगी, जिन्हें हम जानते हैं. क्योंकि अब ज्यादातर हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक एसयूवी को लाया जायेगा. अब नई पीढ़ी की कंपास और सिट्रोएन मॉडल भी इसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किये जायेंगे, जिसके चलते फिएट अगले कुछ सालों में भारत में वापस एंट्री कर सकती है, लेकिन एक ईवी के तौर पर.

फिएट भारत में बजट रेंज में पालियो हैचबैक, पुंटो हैचबैक और लिनिया सेडान जैसी गाड़ियों की बिक्री करती थी. ग्लोबली फिएट अपनी कई गाड़ियों की बिक्री करती है. अब ये नया ग्लोबल प्लेटफार्म कॉस्ट कट करने और तीन ब्रांड को एक ही प्लेटफार्म पर लाने का काम करेगा.

यह भी पढ़ें- Transformer Car: इस कंपनी ने बीएमडब्ल्यू कार को बना दिया ट्रांसफार्मर, देखते ही देखते बन जाती है रोबोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget