एक्सप्लोरर

FASTag बनाम GNSS, हाइवे पर घर है तो क्या होगा टोल सिस्टम? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

कमर्शियल वाहनों के लिए जीएनएसएस सिस्टम लागू होने के बाद लोगों के मन में कई सवाल आ रहे हैं. कुछ लोगों का सवाल है कि क्या अब फास्टैग खत्म हो जाएगा? आइए जान लेते हैं

Fastag vs GNSS Toll Tax System: जैसा कि आप सबको अबतक पता चल ही गया होगा कि भारत में टोल वसूली को लेकर एक नया सिस्टम लागू हो चुका है. इस सिस्टम के आने के बाद लोगों के दिमाग में भी नए-नए सवाल आ रहे हैं. GNSS सिस्टम को लेकर सवाल ये हैं कि अब टोल के लिए कैसे पैसे कटेंगे, क्या फास्टैग खत्म होने जा रहा है.

इसके अलावा लोगों का यह भी कहना है कि जिनका घर हाइवे पर है उनके लिए 20 किलोमीटर फ्री टोल वाला सिस्टम कैसे अप्लाई होगा. यहां हम आपको इन्हीं सवालों के जवाब देने जा रहे हैं. 

जल्द प्राइवेट वाहनों के लिए शुरू होगा सिस्टम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ये सिस्टम कमर्शियल वाहनों के लिए शुरू हुआ है, जोकि जल्द ही प्राइवेट वाहनों के लिए भी शुरू किया जा सकता है. GNSS सिस्टम को अभी कमर्शियल वाहनों के लिए टेस्ट किया जा रहा है. 

जिन लोगों के मन में ये सवाल है कि मेरा घर हाईवे पर है तो टोल टैक्स का क्या सिस्टम होगा तो ऐसे लोगों के लिए 20 किलोमीटर का सफर फ्री रहेगा. जैसे ही आप 20 किलोमीटर तय कर लेंगे तो आपका टोल देना शुरू हो जाएगा. 

इसके साथ ही 20 किलोमीटर का सफर आपके टोल गेट के पॉइंट से काउंट किया जाएगा जोकि अगले 20 किलोमीटर की रनिंग के लिए होगा. ये 20 किलोमीटर की समय-सीमा 24 घंटे तक रहेगी. 

क्या है ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम? 

GNSS एक सैटेलाइट आधारित यूनिट होगी, जो कि गाड़ियों में इंस्टॉल की जाएगी. सिस्टम की मदद से अधिकारी आसानी से ट्रैक कर पाएंगे कि कार ने कब टोल हाईवे का इस्तेमाल करना शुरू किया. जैसे ही वाहन टोल रोड से निकलेगा, तो सिस्टम टोल रोड के इस्तेमाल को कैलकुलेट करेगा और राशि काट लेगा.

जीएनएसएस सिस्टम की सबसे खास बात यह है कि इसकी मदद से यात्री सिर्फ उतना ही पैसा देंगे, जितनी उन्होंने यात्रा की है. इसकी मदद से यात्री टोल यह भी पता लगा पाएंगे कि कितनी राशि देनी है और इस हिसाब से वो भुगतान कर पाएंगे. 

सिस्टम का फायदा यह भी होगा कि आपकी गाड़ी की रियल टाइम लोकेशन पता चलने के साथ ही आपको टोल टैक्स बूथ पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी. ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) में आपको उतना ही टोल टैक्स देना होगा, जितनी आपकी गाड़ी नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगी. 

यह भी पढ़ें:-

जय-वीरू की बाइक में बिजली का करंट दौड़ाएगी Honda, फीचर्स ऐसे कि कोई भी हो जाएगा कायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget