एक्सप्लोरर

Vehicles Sales Report: पिछले महीने हर सेगमेंट में बढ़ी वाहनों की बिक्री, FADA ने जारी की रिपोर्ट

तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में साल दर साल 24 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और पिछले महीने यह 94,918 यूनिट्स हो गई.

FADA: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, पैसेंजर वाहन (PV) सेगमेंट में फरवरी 2024 में 12 प्रतिशत की साल-दर-साल (YoY) बढ़ोतरी देखी गई, जो पिछले साल के 2,93,803 यूनिट्स के मुकाबले 3,30,107 यूनिट्स है. ऑटो रिटेल बॉडी के अनुसार, यह फरवरी में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड है.

FADA ने क्या कहा?

FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने एक बयान में कहा, "फरवरी के महीने में यात्री वाहनों में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की गई है. नए प्रोडक्ट्स की स्ट्रेटेजिक शुरूआत और बढ़ी हुई वाहन उपलब्धता के कारण यह वृद्धि हुई है." इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, पैसेंजर वाहन (पीवी) की थोक बिक्री इस साल लगातार दूसरे महीने बढ़त की ओर बढ़ रही है, क्योंकि कार निर्माताओं ने फरवरी में अपने डीलरों को लगभग 373,177 यूनिट्स भेजी हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 335,324 यूनिट्स भेजी गई थीं. इमारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर जैसे टॉप पांच कार निर्माताओं ने पिछले महीने साल दर साल रिकॉर्ड घरेलू बिक्री दर्ज की है.

सिंघानिया के अनुसार, पीवी सेगमेंट को फेवरेबल कस्टमर सेंटीमेंट और हाई डिमांड वाले मॉडलों की सफल शुरूआत से लाभ हुआ है, "लगातार हाई" इन्वेंट्री लेवल, 50-55 दिनों पर आना, एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है. उनके विचार में, "पीवी ओईएम के लिए इन हाई इन्वेंट्री लेवल को कम करने के लिए प्रोडक्शन में एडजस्ट करना अनिवार्य है, जिससे डीलरों पर लागत वहन करने का वित्तीय बोझ कम हो जाएगा, क्योंकि यह डीलरों के फाइनेंशियल हेल्थ को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है."

कितनी हुई बिक्री?

FADA के आंकड़ों के अनुसार, सभी सेगमेंट में भारत की कुल ऑटोमोबाइल रिटेल बिक्री फरवरी में 13.07 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ के साथ 20,29,541 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने में 17,94,866 यूनिट्स थी. FADA ने यह भी कहा कि इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.25 प्रतिशत बढ़कर 14,39,523 यूनिट रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 12,71,073 यूनिट थी. सिंघानिया ने कहा, "दोपहिया वाहन सेगमेंट में बढ़ोतरी ग्रामीण क्षेत्र, प्रीमियम मॉडलों की मांग और अधिक प्रोडक्ट्स की उपलब्धता के साथ एंट्री लेवल सेगमेंट के मजबूत परफार्मेंस और प्रोडक्ट एक्सेप्टेबिलिटी को बढ़ाने वाले आकर्षक ऑफर्स से प्रेरित थी." उन्होंने आगे कहा, "अनुकूल विवाह तिथियों और बेहतर आर्थिक स्थितियों जैसे कारकों ने भी इस बढ़ोतरी में योगदान दिया."

फरवरी में कमर्शियल वाहनों की बिक्री भी बढ़कर 88,367 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 5 प्रतिशत की ज्यादा है. FADA अध्यक्ष ने कहा कि यह सेगमेंट "कैश फ्लो की कमी" और "चुनाव-संबंधी" बाधाओं के बावजूद विकसित हुआ, जो सेगमेंट की फ्लेक्सिबिलिटी को दर्शाता है. 

इसके अलावा, तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में साल दर साल 24 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और पिछले महीने यह 94,918 यूनिट्स हो गई. इसी तरह, ट्रैक्टर की बिक्री पिछले साल फरवरी में 69,034 यूनिट से 11 प्रतिशत बढ़कर 76,626 यूनिट हो गई.

बिक्री में बढ़त का पूर्वानुमान

ऑटो रिटेल बॉडी के अनुसार, पीवी, तिपहिया और सीवी सेगमेंट में वित्तीय वर्ष के अंत और बाजार में कैश फ्लो के कारण बिक्री में बढ़त की उम्मीद है. सिंघानिया ने कहा, "कुल मिलाकर, ऑटो रिटेल सेक्टर में मार्च 2024 के लिए अगले कुछ समय में बिक्री को लेकर एक पॉजिटिव सेंटीमेंट बनता हुआ दिखाई दे रहा है.”

यह भी पढ़ें -

वॉल्वो ने लॉन्च किया XC40 रिचार्ज का नया सिंगल-मोटर वेरिएंट, 54.95 लाख रुपये है कीमत

जानिए न्यू जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर के बारे में 5 खास बातें, अगले साल हो सकती है लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
Tata Aeris CNG में फीचर्स की भरमार, फिर भी क्यों अधूरी लगी बात?
Tata Aeris CNG में फीचर्स की भरमार, फिर भी क्यों अधूरी लगी बात?
Nissan की 7 Seater SUV में बड़ा खेल, टेस्टिंग में दिखा नया Look
Nissan की 7 Seater SUV में बड़ा खेल, टेस्टिंग में दिखा नया Look
Fortuner को टक्कर देगी JSW की नई SUV? जानें क्या है खास
Fortuner को टक्कर देगी JSW की नई SUV? जानें क्या है खास

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
‘तानाशाह को ज्ञानू से प्यार’, राहुल गांधी के हिरासत पर दीपके का हमला
‘तानाशाह को ज्ञानू से प्यार’, राहुल गांधी के हिरासत पर दीपके का हमला
Embed widget