एक्सप्लोरर

Erisha Electric Mobility: 140 किलोमीटर तक की रेंज देने वाले 3 थ्री-व्हीलर हुए लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत 

इन वाहनों को ग्राहक कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं. जिसके लिए उन्हें 2100 रुपये की टोकन राशि देनी होगी. इन वाहनों पर कंपनी 39 महीने की वारंटी दे रही है.

Erisha Electric Three-Wheelers: इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी एरिशा (Erisha) ने भारतीय बाजार में अपने तीन नए इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स को लॉन्च कर दिया है. ये तीनों ही इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स हैं, जिनमें एक कार्गो लोडर, एक पैसेंजर व्हीकल और एक डिलीवरी वैन शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इनकी कीमत और खासियत से जुड़ी सभी डिटेल्स. 

कैसी हैं तीनों EVs?

Erisha ने भारतीय बाजार में पहली बार थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट को लॉन्च किया है. ये तीनों ही वाहन अलग अलग सेगमेंट में लॉन्च हुए हैं. जिनमें E-smart Passenger EV, E-superior Cargo Loader और E-supreme Delivery Van शामिल हैं. कंपनी इनकी डिलीवरी इसी साल नवंबर से शुरू करने वाली है. 

कितनी है रेंज?

इन तीनों ही वाहनों में एक 51.2 V का लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है. यह बैटरी IP67 रेटिंग वॉटरप्रूफ है, जिसे चार्ज करने में लगभग साढ़े चार घंटे का समय लगता है. इसमें लगा मोटर 10.5 kW की पॉवर पर 38 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. यह तीनों थ्री व्हीलर एक सिंगल चार्ज पर 120-140 किलोमीटर तक चल सकते हैं. 

कितनी हैं कीमतें

एरिशा ने E-supreme Delivery Van EV की एक्स शोरूम कीमत 4.09 लाख रुपये, E-Superior Cargo Loader EV की एक्स शोरूम कीमत 3.89 लाख रुपये, E-smart Passenger EV की एक्स शोरूम कीमत 3.87 लाख रुपये रखी है. 

बुकिंग

इन वाहनों को ग्राहक कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं. जिसके लिए उन्हें 2100 रुपये की टोकन राशि देनी होगी. इन वाहनों पर कंपनी 39 महीने की वारंटी दे रही है. एरीशा के अनुसार कंपनी लॉन्च से पहले ही इन वाहनों की 2500 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है.

यह भी पढ़ें :-

Mahindra XUV300 Sportz: महिंद्रा ने लॉन्च किया एक्सयूवी 300 स्पोर्टज़ कार, जानिए कीमत और खासियत से जुड़ी सभी

Mercedes EQS 580 EV Review: देखिए मेड इन इंडिया मर्सिडीज ईक्यूएस 580 ईवी का फुल रिव्यू, अब नहीं रहेगी रेंज की कोई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget