एक्सप्लोरर

Electric Vehicles: चलाते हैं इलेक्ट्रिक गाड़ी, तो बारिश के मौसम में ऐसे रखें सुरक्षित 

अपने इलेक्ट्रिक वाहन को अधिक पानी भरे सड़कों पर लेकर न जाएं. क्योंकि ईवी में बहुत सारे सेंसिटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और सेंसर होते हैं, जिससे पानी के कारण उन्हें नुकसान पहुंच सकता है...पढ़ें पूरी खबर.

Electric Car Tips: देश भर में मानसून कीशुरुआत हो चुकी है और लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली है. लेकिन यह मौसम काफी लोगों के लिए चिंताजनक हो जाता है, क्योंकि बारिश में सड़कों, बेसमेंट पार्किंग और अन्य स्थानों पर पानी भर जाता है, जिससे वाहनों को काफी नुकसान पहुंचता है. यह समस्या इलेक्ट्रिक कारों के लिए और अधिक बढ़ जाती है और यह वाहन को अधिक नुकसान पहुंचाती है. ऐसे में अगर आप भी कोई इलेक्ट्रिक कार चलाते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने इलेक्ट्रिक वाहन को बारिश के मौसम में भी सुरक्षित रख सकते हैं. 

चार्जिंग उपकरणों को रखें सुरक्षित

मानसून में इलेक्ट्रिक वाहन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए चार्जिंग उपकरण को सुरक्षित रखना बेहद महत्वपूर्ण है. यदि आपने अपने घर के बाहर चार्जिंग स्टेशन बनवाया है या आप पोर्टेबल चार्जर का उपयोग करते हैं, तो इसमें पानी के कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है और आपके वाहन के जरूरी इक्विपमेंट्स में खराबी आ सकती है. 

बैटरी हेल्थ चेक करें

बैटरी किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसलिए इसके लीकेज, इन्सुलेशन या कनेक्टर की समय-समय पर जाँच करें. क्योंकि कई बार इसमें चूहे भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. जिससे गाड़ी के इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में पानी पहुंचने पर काफी नुकसान हो सकता है. ऐसे में अगर आपको कुछ गड़बड़ लगे तो तुरंत गाड़ी को सर्विस सेंटर ले जाएं. 

इंटीरियर को रखें क्लीन

कार का इंटीरियर भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि बाहरी हिस्सा. इसलिए गाड़ी के इंटीरियर को हमेशा साफ रखें क्योंकि कार के अंदर पानी या नमी के कारण इलेक्ट्रिक पार्ट्स में खराबी आ सकती है. खड़ी गाड़ी में हमेशा दरवाजे और खिड़कियां ठीक से बंद रखें और लीकेज की जांच करते रहें. 

अधिक पानी भरे सड़कों पर न जाएं 

अपने इलेक्ट्रिक वाहन को अधिक पानी भरे सड़कों पर लेकर न जाएं. क्योंकि ईवी में बहुत सारे सेंसिटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और सेंसर होते हैं, जिससे पानी के कारण उन्हें नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा, अपने वाहन के बैटरी पैक की आईपी रेटिंग भी जानें. अधिकांश नई ईवी, अच्छी आईपी रेटिंग के साथ आती हैं और इनमें आवश्यक पार्ट्स को अच्छी तरह से सील कर दिया जाता है. हालांकि, इनके क्षतिग्रस्त होने पर ये आपकी गाड़ी के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.

यह भी पढ़ें :- बारिश में कार ड्राइविंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV, CNG या हाइब्रिड, आखिर किस तरफ जा रहा है भारत का कार बाजार?
EV, CNG या हाइब्रिड, आखिर किस तरफ जा रहा है भारत का कार बाजार?
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget