एक्सप्लोरर

आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक

क्या आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है? जानिए मोबाइल फोन से घर बैठे ऑनलाइन पीयूसी सर्टिफिकेट चेक करने का आसान तरीका और 10,000 रुपये के चालान से बचने की पूरी जानकारी.

जब भी आप सड़क पर गाड़ी लेकर चलते हैं तो आप गाड़ी के कागज के साथ ड्राइविंग लाइसेंस सब कुछ लेकर चलते हैं. लेकिन अब बिना पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) के भी चलने पर भारी चालान काटा जा रहा है. अब पुरे भारत में आप बिना पीयूसी कागज के गाड़ी नहीं चला सकते हैं. क्योंकि अगर आपकी कार या बाइक का पीयूसी सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है और आप उसे सड़क पर चला रहे हैं तो आपको भारी-भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है.

बता दें कि नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक बिना वैध पीयूसी के पकड़े जाने पर 10,000 रुपये तक का चालान कट सकता है. चलिए जानतें हैं कि आप अपने मोबाइल फोन की मदद से सिर्फ दो मिनट में घर बैठे पीयूसी का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

कैसे करें चेक?

अगर आप अपनी कार के PUC कागज को चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक परिवहन पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा. जिसके बाद अपने स्मार्टफोन से परिवहन विभाग की वेबसाइट खोलें. वेबसाइट खुलने के बाद आपको होमपेज पर कई तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे. जिनमें से आपको PUC Certificate वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपसे कुछ बेसिक जानकारियां मांगी जाएंगी. यहां आपको सबसे पहले अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर सही से दर्ज करना होगा. जबकि इसके बाद गाड़ी के चेसिस नंबर के आखिरी 5 अंक टाइप करने होंगे जो आपकी गाड़ी की आरसी पर आसानी से मिल जाते हैं. जबकि इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर PUC डिटेल्स बटन पर क्लिक करें. ऐसा करते ही आपकी गाड़ी की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी.

आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें: ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी

इन बातों का रखें ध्यान

जब भी आप ऑनलाइन पीयूसी डिटेल्स चेक कर रहे हों तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. सबसे पहली बात यह है कि अपनी गाड़ी का नंबर बिल्कुल सही टाइप करें. कई बार लोग जल्दबाजी में लेटर या नंबर गलत डाल देते हैं जिससे डिटेल्स शो नहीं होती हैं. इसके अलावा चेसिस नंबर भरते समय भी ध्यान दें कि आपको पूरा नंबर नहीं बल्कि सिर्फ आखिरी के 5 अंक ही डालने हैं.

वहीं अगर आपके पास चेसिस नंबर नहीं है तो आप अपने व्हीकल का इंजन नंबर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर सारी जानकारी सही होगी तो स्क्रीन पर तुरंत यह लिखकर आ जाएगा कि आपकी गाड़ी का पीयूसी अभी एक्टिव है या एक्सपायर हो चुका है.

आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक

PUC रिन्यू कराना क्यों है जरूरी?

जानकारी दें दे कि अपनी गाड़ी का पीयूसी समय पर रिन्यू कराना आपकी सुरक्षा और जेब दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. अगर आप एक्सपायर्ड पीयूसी के साथ गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो ट्रैफिक पुलिस आपका 10,000 रुपये तक का चालान काट सकती है. जबकि इतना ही नहीं कुछ मामलों में तो तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड किया जा सकता है.

एक्सपायर होने पर क्या करें?

जबकि आप ऑनलाइन स्टेटस चेक करते हैं और आपको पता चलता है कि आपकी गाड़ी का पीयूसी एक्सपायर हो चुका है तो आपको तुरंत एक्शन लेना चाहिए. सबसे पहले अपनी गाड़ी को लेकर अपने नजदीकी पेट्रोल पंप या किसी ऑथराइज्ड पीयूसी सेंटर पर जाएं और एक नया पीयूसी बनवाएं.

जिसकी जानकारी तुरंत सरकारी सर्वर पर भी अपडेट हो जाती है. नया सर्टिफिकेट मिलने के बाद आप बेफिक्र होकर गाड़ी चला सकते हैं. ध्यान रखें कि नई गाड़ियों के लिए पीयूसी 1 साल तक वैलिड रहता है जबकि पुरानी गाड़ियों के लिए इसे हर 6 महीने में रिन्यू कराना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Advertisement

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget