एक्सप्लोरर

Monsoon Car Driving Tips: बारिश में कार ड्राइविंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

अगर आप भी बारिश के मौसम में कार से बाहर घूमने निकले हैं या जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है, हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर सुरक्षित सफर कर सकते हैं.

Monsoon Car Driving Tips: एक ओर जहां देश में पड़ रही भीषण गर्मी की तपन से लोग परेशान थे वहीं मानसून के आने से लोगों को काफी राहत मिली है. सफर हो और सफर के साथ बारिश तो ऐसे मौके का लुफ्त कौन नहीं उठाना चाहेगा? पहाड़ी इलाकों में इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं, ऐसे में यदि रास्ते में बारिश होने लगे तो गाड़ी के स्लिप होने और फंसने के चांस और अधिक बढ़ जाते हैं. इस मौसम में गाड़ी चलाने में सबसे ज्यादा कठिनाई होती है, साथ ही विजिबिलिटी भी कम हो जाती है. फिसलन तो बारिश के मौसम में होती ही है, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है. ऐसे में हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें अपनाने के बाद आपकी राह आसान हो जाएगी.

खिड़कियां रखें बंद  

बारिश हो रही है तो ऐसे में कार की खिड़कियां बंद कर देनी चाहिए. बारिश में पानी से विंडस्क्रीन धुंधली हो जाने से बाहर का नजारा साफ नहीं दिखाई देता है. इस समस्या से बचने के लिए वाइपर के साथ डिफागर और AC को ऑन कर देना चाहिए. याद रहे कि विंडस्क्रीन को अंदर से कभी भी साफ नहीं करना चाहिए.

लाइट्स का करें प्रयोग  

अक्सर तेज बारिश के दौरान हमें दूर की चीजें दिखाई नहीं देती, ऐसे में लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए. लाइट की वजह आपकी कार दूसरे लोगों को दूर से ही दिखाई देगी. यदि आपके कार में DRL (डे टाइम रनिंग लाइट) है तो आप उसका प्रयोग जरूर करें और याद रहे कि रात के समय हाइबीम का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें.

अपनी साइड में ही करें ड्राइव 

अक्सर हम जल्दबाजी में गलत साइड में कार ड्राइव करने लगते हैं, वैसे में तेज बारिश के कारण सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. इसलिए सुनिश्चित करें की आप अपनी ही साइड में ही चले.

स्पीड कम तो दुर्घटना कम

जी हां, अक्सर मौसम के लुफ्त को उठाने के चक्कर में हम तेज स्पीड में ड्राइव करने लगते है, जिससे कि गाड़ी के स्लिप होने और एक्सीडेंट के चांस बढ़ जाते हैं. इसलिए हमेशा स्पीड का ध्यान रखें.

पानी भरे अनजान रास्ते से बनाए दूरी

जल्दबाजी हो या शॉर्टकट, हमेशा ध्यान रखें और पानी भरे अनजान रास्ते से दूरी बनाए, जो रास्ता उचित लगे उससे जाएं. क्योंकि अक्सर अनजान रास्ते में भरे पानी का हम अंदाजा नहीं लगा पाते और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें :- पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में जबरदस्त उछाल, जानें मारुति सुजुकी से लेकर टोयोटा तक का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag के लिए नहीं रुकेगी Car, अक्टूबर से हटेंगे ये 3 Toll Barrier
FASTag के लिए नहीं रुकेगी Car, अक्टूबर से हटेंगे ये 3 Toll Barrier
पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़ें
पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़ें
SUV के दौर में भी Baleno का दबदबा क्यों? मारुति के इस अधिकारी ने किया खुलासा
SUV के दौर में भी Baleno का दबदबा क्यों? मारुति के इस अधिकारी ने किया खुलासा
Hyundai Creta खरीदने जा रहे हैं? जानें ऑफर में कितने की मिलेगी गाड़ी
Hyundai Creta खरीदने जा रहे हैं? जानें ऑफर में कितने की मिलेगी गाड़ी

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
डॉक्टर पर हमला मामले में शिवसेना पार्षद पर SC सख्त, 'ऐसे लोगों को...'
डॉक्टर पर हमला मामले में शिवसेना पार्षद पर SC सख्त, 'ऐसे लोगों को...'
भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी...
भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
दही-हांडी तोड़ने पहुंचा बंदर, यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं
दही-हांडी तोड़ने पहुंचा बंदर, यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं
Embed widget