एक्सप्लोरर

Orxa Mantis इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, इतनी कीमत में आ जाएगी ऑल्टो800!

इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके चलते कंपनियां इस सेगमेंट पर अपना फोकस बनाये हुए हैं और अब घरेलू ईवी मार्केट में एक और इलेक्ट्रिक बाइक ओरक्सा मेंटिस की एंट्री हो गयी.

Orxa Mantis Electric Bike: बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप ओरक्सा एनर्जीज ने आखिरकार घरेलू बाजार में अपनी मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक बाइक मेंटिस को लॉन्च कर दिया. जिसकी कीमत 3.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. साथ ही इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी स्टार्ट कर दी है, जिसमें पहले 1,000 ग्राहकों के लिए बुकिंग अमाउंट 10,000 रुपये और उसके बाद बुकिंग करने वालों के लिए ये अमाउंट 25,000 रुपये का होगा. कंपनी अपनी इस बाइक की डिलीवरी अप्रैल 2024 से स्टेज वाइज तरीके से शुरू करेगी. जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से ही होगी.

डिजाइन की बात करें तो, मेंटिस को एक खास डिजाइन वाले डीआरएल के साथ एक मूर्तिकला टैंक और ट्विन प्रोजेक्टर हेडलाइट सेटअप के साथ एक एंगुलर डिजाइन दिया गया है. इसके अलावा ये बाइक स्प्लिट सीट सेटअप और दो रंग ऑप्शन (अर्बन ब्लैक और जंगल ग्रे) में उपलब्ध होगी.


Orxa Mantis इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, इतनी कीमत में आ जाएगी ऑल्टो800!

इसके अगले हिस्से में 41 mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में एक एडजस्टेबल प्रीलोड मोनो-शॉक दिया गया है. बेहतर ब्रैकिंग के लिए सिंगल-चैनल एबीएस के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक मौजूद है, जबकि इसका फ्रेम एक ऑल-एल्युमीनियम एयरोस्पेस ग्रेड मिक्स मेटल फ्रेम पर बेस्ड है. कंपनी के मुताबिक, 182 किग्रा वजन के साथ ये इलेक्ट्रिक बाइक अपने सेगमेंट में सबसे हल्की है. बाइक के साथ स्टैंडर्ड के तौर पर 1.3 kWh चार्जर के साथ आती है, जबकि इसके लिए 3.3 किलोवाट चार्जर का एक ब्लिट्ज चार्जर अलग से खरीदा जा सकता है.


Orxa Mantis इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, इतनी कीमत में आ जाएगी ऑल्टो800!

Orxa Mantis इलेक्ट्रिक बाइक में 8.9kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो BLDC इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 27.5 hp की पावर और 93 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, ये बाइक 8.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 135 kmpl है. अगर इसकी रेंज की बात करें, तो IDC रेंज 221 किमी है. इसका 3.3 किलोवाट का चार्जर बाइक को 2.5 घंटे में 0-80% तक चार्ज करने में सक्षम है.

इस बाइक में फीचर्स के तौर पर, लिनक्स-बेस्ड ओरक्सा ऑपरेटिंग सिस्टम, ऑल एलईडी लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन के साथ एक मेंटिस ऐप, मोबाइल नोटिफिकेशन, राइड एनालिटिक्स जैसे कई फीचर्स के साथ, 5.0 इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मौजूद है. कंपनी की तरफ से बाइक की मोटर और बैटरी पैक पर 3 साल (या 30,000 किमी) की वारंटी दी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Affordable Off Roader: किफायती बजट में खरीदी जा सकती हैं ये 5 ऑफ रोडर गाड़ियां, ऑप्शन यहां देख लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget