एक्सप्लोरर

Electric Vehicles Sales: देश में तेजी से बढ़ रही है इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की मांग, हुई इतनी बिक्री 

Upcoming Electric and Hybrid Cars: होंडा कार्स इंडिया 6 जून 2023 को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश करेगी, जिसके बाद इसकी लॉन्चिंग की जाएगी.

Electric and Hybrid Cars: बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों और मजबूत हाइब्रिड ईवी की डिमांड इस समय देश में बहुत अधिक है. 2023 की पहली तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों के 21,109 यूनिट्स और मजबूत हाइब्रिड वाहनों के 22,389 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो कि 2022 की अंतिम तिमाही के 30,319 यूनिट्स के मुकाबले संयुक्त रूप से 43,498 यूनिट्स रही. टाटा मोटर्स ने टिआगो ईवी और नेक्सन ईवी के साथ BEV सेगमेंट में 73% हिस्सेदारी के साथ अपना दबदबा कायम रखा. वहीं टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की मजबूत हाइब्रिड ईवी सेगमेंट में 83% की हिस्सेदारी रही.

इलेक्ट्रिक वाहनों में आगे रही टिआगो 

2023 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स ने घरेलू Tiago EV की कुल 8,358 यूनिट्स और नेक्सन EV की 4,994 यूनिट्स की बिक्री की. वहीं महिंद्रा XUV400 2,092 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही, इसके बाद टिगोर EV की 1,996 यूनिट्स और MG ZS EV की 1,533 यूनिट्स और सिट्रोएन eC3 की 1,101 यूनिट्स की बिक्री हुई. BYD ने जनवरी में अपनी Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी शुरू की और तीन महीने के भीतर इसकी 864 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई.

इनोवा हाईक्रॉस रही नंबर वन

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ईवी बाजार में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस ने 2023 की पहली तिमाही में कुल 9,251 यूनिट्स की बिक्री हासिल की, वहीं टोयोटा हाइराइडर एसयूवी 8,788 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही. जबकि इसके  री-बैज मॉडल मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की 3,490 यूनिट्स की बिक्री हुई. होंडा सिटी हाइब्रिड सेडान 325 यूनिट के साथ इस सेगमेंट में पांचवां सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा. 

जल्द आएंगे ये बीईवी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल

ईवी बाजार में बढ़ती डिमांड को देखते हुए मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, स्कोडा और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियां कई नए मॉडल्स को लाने की तैयारी कर रही हैं. मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार ईवीएक्स 2025 तक लॉन्च की जाएगी. वहीं हुंडई क्रेटा, टाटा पंच और महिंद्रा एक्सयूवी700 के इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में आने वाले हैं. 

होंडा कार्स इंडिया 6 जून 2023 को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश करेगी, जिसके बाद इसकी लॉन्चिंग की जाएगी. मारुति सुजुकी जुलाई 2023 तक एक नई हाइब्रिड प्रीमियम एमपीवी पेश करेगी जो टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का रिबैज वर्जन होगा. साथ ही कंपनी न्यू जेनरेशन स्विफ्ट और डिजायर को भी मजबूत हाइब्रिड वर्जन में लाने वाली है.

यह भी पढ़ें :- देखिए सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस का प्राइस कंपेरिजन, जानिए कौन है बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget