एक्सप्लोरर

Driving Licence से जुड़ी बड़ी खबर, इस राज्य की सरकार ने जारी किया नया आदेश

Driving licence Test Cancel: दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि लाइसेंस के लिए अप्लाई करने वालों को हालात सामान्य होने के बाद टेस्ट की नई डेट के बारे में जानकारी दी जाएगी.

Driving licence Test Cancel In Delhi: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronaviurus) के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) उन जगहों में से है, जहां सबसे ज्यादा मामले मिल रहे हैं. ऐसी स्थिति के बीच कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए दिल्ली में सरकार द्वारा कई तरह के कदम उठाए गए हैं. दिल्ली सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट को भी रद्द कर दिया है. कोरोना वायरस के बढ़े हुए मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि टेस्ट के दौरान होने वाली भीड़ से बचा जा सके. दिल्ली में इससे संबंधित अगले आदेश तक अब लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट रद्द रहेंगे.

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) ने कहा है कि लाइसेंस के लिए अप्लाई करने वालों को हालात सामान्य होने के बाद टेस्ट की नई डेट के बारे में जानकारी दी जाएगी. यह जानकारी आवेदकों को SMS के जरिये दी जाएगी. इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि मौजूदा लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि आवेदकों को स्थायी लाइसेंस बनाने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • मोबाइल पर परिवहन सारथी पोर्टल खोलें.
  • ऑनलाइन सर्विसेस पर जाकर DL सर्विस और राज्य चुनें.
  • एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी और कैपचा भरें
  • जानकारी को सब्मिट कर दें.
  • अब, लाइसेंस का स्टेटस आपके सामने खुल जाएगा.

बता दें कि आम तौर पर लर्निंग DL बनने के 30 से 180 दिन के भीतर ही परमानेंट DL के लिए अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए भी सारथी पोर्टल पर लॉग इन करना होता है. इसके बाद न्यू ड्राइविंग लाइसेंस पर क्लिक करने पर नया पेज खुलता है. जहां आपको मांगी गई डिटेल्स भरनी होती है. इसके बाद टेस्ट के लिए तारीख का चयन करके फीस जमा करनी होती और फिर तय तारीख पर RTO जाकर परमानेंट DL का टेस्ट देना होता है. टेस्ट पास होने पर ड्राइविंग लाइसेंस घर आ जा जाता है.

ये भी पढ़ें-

PM's Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर पंजाब के मुख्य सचिव ने केन्द्र सरकार को भेजी रिपोर्ट

Coronavirus Cases Today: देश में बेकाबू कोरोना का कहर, आज 1 लाख 17 हजार नए केस, ओमिक्रोन का आंकड़ा 3000 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget