एक्सप्लोरर

कार ट्रैवल को टेंशन फ्री रखने वाले टूल्स, लॉन्ग ड्राइव में कार में जरूर रखें

अगर आप कार से लंबा ट्रैवल करने के शौकीन हैं तो कुछ जरूरी टूल्स अपनी कार में रखें. लंबे सफर में अगर कुछ इमरजेंसी आ जाये और कोई मदद ना मिले तो इन टूल्स से आपकी परेशानी दूर हो सकती है.

ज्यादातर लोग अपनी कार से ट्रैवल करना पसंद करते हैं, फैमिली के साथ लॉन्ग रोड ट्रिप्स पर जाते हैं. आजकल कोरोना के टाइम में ट्रैवलिंग थोड़ी कम है लेकिन फिर भी जिनको काम से कहीं जाना है वो कार से ही जाना प्रेफर कर रहे हैं. कार से ट्रैवल के दौरान कुछ टूल्स अपनी कार में जरुर साथ रखें. रास्ते में अगर किसी वजह से कार बंद हो जाये या कोई इमरजेंसी आ जाये तो काफी परेशानी बढ़ जाती है. खासकर आजकल के टाइम में जब कोरोना पूरी दुनिया में फैल रहा है और आपकी कार में कोई खराबी आ जाये तो लोग मदद करने में भी संकोच करेंगे. ऐसे में अगर ये टूल्स आपकी कार में होंगे तो किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं. तो चलिये आपको बताते हैं जरूरी टूल्स की ये लिस्ट जो काफी काम की है और ज्यादा महंगी भी नहीं....

1-इमरजेंसी किट-

कार में सफर के दौरान सबसे जरूरी है एक इमरजेंसी किट जिसमें एक कंबल, कुछ ड्राईफ्रूट् या खाने का ड्राई आयटम, जरुरी दवाई, पानी और एक टार्च होनी चाहिये. इसके अलावा सेफ्टी के लिये एक फायर एसटिंग्युशर भी साथ रखें. लंबे सफर में इमरजेंसी ट्रायंगल रख लेना चाहिये ताकि कार खराब होने पर उसके अपनी कार के पास रखने से दूसरे वाहनों को अलर्ट मिल सके. इसके अलावा इमरजेंसी के लिये सीट बेल्ट कटर और विंडो कटर भी साथ रखें. छोटा सा टूल मुसीबत में बड़ा काम आ सकता है. अगर किसी वजह से कार में फंस जायें तो इनकी मदद से कार से निकला जा सकता है.

2-स्टेपनी और जैक

ट्रैवलिंग के दौरान स्टेपनी और जैक रखना भी बहुत जरूरी है. वैसे तो ज्यादातर कारों में स्टेपनी( एक्स्ट्रा टायर) आती है लेकिन अगर कभी गलती से उसे बाहर निकाल दिया तो सफर के टाइम पर उसे कार में जरूर रखें. इसके अलावा टायर बदलने में यूज होने वाला टूल जैसे जैक और दूसरी किट भी कार में रखें ताकि टायर चेंज करने की नौबत आये तो खुद ही टायर बदल सकें.

3-पंक्चर किट

वैसे तो आजकल की कारों में ट्यूबलेस टायर होते हैं जिसमें अगर पंक्चर हो भी जाये तो एकसाथ हवा नहीं निकलती . फिर भी अगर लंबे सफर पर जा रहे हैं तो पंक्चर किट और एयर कंप्रेसर लेकर जाये. ताकि पंक्चर की हालत में उसे फिक्स किया जा सके और एयर कंप्रेसर से हवा भी भर सकें..ये टूल ज्यादा महंगे नहीं आते लेकिन इमरजेंसी में बहुत काम आते हैं.

4-जंपर केबल

जंबर केबल भी बहुत काम का टूल है. कई बार ट्रैवलिंग में या पार्किंग में कार की बैटरी डाउन हो जाती है और फिर कार बंद हो जाती है. ऐसे में जंपर केबल की मदद से किसी दूसरी कार की बैटरी में केबल जंपर लगाकर बैटरी को चार्ज कर सकते हैं.

5-दूसरे जरूरी टूल्स

दूर के सफर में एक टो केबल भी काम का टूल है. अनजान जगह पर कई बार किसी मैकेनिक या सर्विस सेंटर का पता या फोन नंबर नहीं होता. ऐसे में अगर किसी वजह से कार बंद हो जाये तो टो केबल की मदद से उसे पास के किसी मैकेनिक पर ले जा सकते हैं. इसके अलावा कार में मिनी टूल किट होना बेहद जरूरी है क्योंकि सफर के दौरान कार बंद हो जाए और कार पार्ट खोलना पड़े तो टूल किट से खुल जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget