एक्सप्लोरर

चालू वित्त वर्ष में 25 प्रतिशत घट सकती है घरेलू वाहन बिक्री- MG मोटर इंडिया

एमजी मोटर इंडिया का कहना है कि चालू वित्त वर्ष में 25 प्रतिशत घरेलू वाहन बिक्री घट सकती है.एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष राजीव चाबा का कहना है कि जून का महीना काफी महत्वपूर्ण रहेगा.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की मार से चालू वित्त वर्ष (2020-21) में देश में वाहनों की बिक्री 25 प्रतिशत तक घट सकती है. एमजी मोटर इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पिछले साल के निचले आधार प्रभाव के बावजूद इस महामारी संकट की वजह से घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री में अच्छी-खासी गिरावट आएगी.

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा कि अप्रैल-जून की अवधि में यह स्वास्थ्य संकट चरम पर रहने की आशंका है. ऐसे में इस तिमाही में वाहन बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है.

उन्होंने कहा कि उद्योग की दृष्टि से मुझे लगता है कि बुरी स्थिति में इस वित्त वर्ष में वाहन बिक्री 25 प्रतिशत घटेगी. अगर स्थिति थोड़ी अच्छी रहती है, तो वाहन बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट आएगी.

यह पूछे जाने पर कि उद्योग इस संकट से कैसे बाहर निकल सकेगा, चाबा ने कहा कि अप्रैल, मई और जून में किसी भी परिदृश्य में बिक्री में कम से कम 40 से 50 प्रतिशत की गिरावट आना तय है.

उन्होंने कहा, ‘‘अप्रैल-जून की अवधि काफी महत्वपूर्ण रहेगी. आप अधिक अनिश्चितता देखेंगे. इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के मामले चरम पर होंगे. उम्मीद की जानी चाहिए की जून से हमें सुरंग के अंत में कुछ रोशनी दिखने लगेगी.’’

आगे आने वाली चुनौतियों के बारे में उन्होंने कहा कि जुलाई-सितंबर की तिमाही में अर्थव्यवस्था लंगडा़ते हुए एक नई सामान्य स्थिति की ओर बढ़ेगी. उन्होंने कहा, ‘‘उस समय वाहन उद्योग और अन्य उद्योगों के समक्ष प्रमुख मुद्दा यह होगा कि मांग कैसे बढ़ाई जाए. संभवत: उस समय ग्राहक तैयार नहीं होंगे. वे कार नहीं खरीदेंगे.’’ चाबा ने कहा कि ऐसे में उस समय उद्योग को सरकार के समर्थन की जरूरत होगी.

ये भी पढ़ें-

MP: कोरोना वायरस से पुलिस अधिकारी ने गंवाई जान, शिवराज सिंह ने किया मुआवजे का ऐलान

मएस धोनी और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से चुने गए IPL के बेस्ट कप्तान, डिविलियर्स सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार चलाते हैं तो ये 5 चीजें हमेशा रखें साथ, वरना छोटी गलती पर कट सकता है भारी चालान
कार चलाते हैं तो ये 5 चीजें हमेशा रखें साथ, वरना छोटी गलती पर कट सकता है भारी चालान
नए अवतार में जल्द लॉन्च हो सकती है नई Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
नए अवतार में जल्द लॉन्च हो सकती है नई Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
RajmargYatra App: टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget