एक्सप्लोरर

Car Tips: इलेक्ट्रिक कार खरीद रहे हैं तो इन परेशानियों के लिए रहें तैयार, वरना ना खरीदें

Electric Cars: हर चीज के कुछ फायदे और कुछ नुकसान होते हैं, ऐसे इलेक्ट्रिक कार के भी हैं, जिनके बारे में इसे खरीदने से पहले जानना जरुरी है.

Disadvantages of EVs: देश और दुनिया में बदलते हालत को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का आने वाला समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का होने वाला है. मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियां आकर्षित करती हैं, लेकिन जल्द ही ICE इंजन वाली गाड़ियों की तरह हर जगह देखने को मिलने लगेंगी. अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको इससे जुडी कुछ बातें जैसे- इसकी कीमत, रीसेल वैल्यू, परफॉरमेंस (शहर और शहर के बाहर, दोनों जगह), सेफ्टी, कम्फर्ट आदि की जानकारी होनी चाहिए.

चार्जिंग में लगने वाला समय

मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों में सबसे बड़ा डिसएडवांटेज इसकी चार्जिंग को लेकर है. जोकि ICE इंजन गाड़ियों की तुलना में काफी ज्यादा है. एक पेट्रोल-डीजल कार में कुछ मिनट्स में ही फ्यूल लिया जा सकता है, लेकिन इलेक्ट्रिक कार, उसके चार्जर और वोल्टेज के अकॉर्डिंग कम से कम 20 मिनट्स से लेकर 6 घंटे और इससे ज्यादा का समय भी लग जाता है, हालांकि कंपनियां इस पर काम कर रहीं है, जिसे भविष्य में काफी कम किया जा सकता है.

चार्जिंग स्टेशनों की कमी

देश में मौजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियां और इनकी बिक्री की रफ़्तार को देखते हुए चार्जिंग स्टेशन नाकाफी है. हालांकि इन्हें घर में चार्ज किया जा सकता है, लेकिन घर में की जाने वाली चार्जिंग, चार्जिंग स्टेशन के मुकाबले बहुत धीमी होती है.

रेंज की कीमत

वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक कारें ICE गाड़ियों के मुकाबले कम विकल्प के साथ मौजूद हैं, साथ ही उनकी ड्राइविंग रेंज भी काफी काम है. जोकि ईवी के लिए एक निगेटिव पॉइंट है.

बैटरी लाइफ

इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह से बैटरी पर ही डिपेंड होती है, जोकि नार्मल टेम्प्रेचर में अच्छे से मेनटेन करने पर 12-15 साल तक चलती है. वहीं जरुरत से ज्यादा गर्म जगहों पर इसकी लाइफ घटकर 8-12 साल रह जाती है. जबकि कुछ अच्छी कंपनियां अपनी ईवी पर 1,00,000 किमी या 8/10 साल तक की वारंटी की पेशकश करती हैं.

पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के मुकाबले महंगी

इलेक्ट्रिक गाड़ियां सामान फीचर्स के साथ पेट्रोल डीजल वाली गाड़ियों के मुकाबले महंगी है. हालांकि समय के साथ साथ ये गैप कम हो रहा है, लेकिन बैटरी अभी काफी ज्यादा महंगी हैं. इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि, इलेक्ट्रिक कार का रख रखाव और इसको यूज करने का खर्चा ICE गाड़ियों की तुलना में सस्ता है.

पर्यावरण के लिहाज से उतनी भी अच्छी नहीं जितना बताया जाता है

अकसर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए कहा जाता है कि ये पर्यावरण की दोस्त हैं. इनसे किसी तरह का प्रदुषण नहीं होता है. इसकी बैटरियों में यूज होने वाला लिथियम और कई और कंपोनेंट को फिर से प्रयोग किया जा सकता है. लेकिन लिथियम और इसके जैसे अन्य हैवी को निकलने की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहिए. जिसमें काफी हानिकारक गैस निकलती हैं, जो उस देश के लिए काफी नुकसानदायक होती हैं जहां से इन्हें निकाला जाता है.

सर्विस सेंटर्स की कमी 

अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तब आपको ये बात भी ध्यान में रखनी पड़ेगी कि आपके आप पास ईवी के लिए कोई सर्विस सेंटर है या नहीं, ताकि कभी कोई दिक्कत होने पर आप उसे ठीक करा सकें. क्योंकि इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ठीक कर पाना नार्मल मैकेनिक के लिए संभव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- Lamborghini Urus S: लैंबोर्गिनी ने भारत में लॉन्च की उरुस एस एसयूवी, कीमत 4.18 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget