एक्सप्लोरर

Delhi-NCR में इन गाड़ियों को चलाने पर लगा बैन, राजधानी की हवा खराब होने के चलते फैसला

New Guidelines In Delhi-NCR: देश की राजधानी दिल्ली की हवा बदलते मौसम के साथ और भी खराब होती जा रही है. इसके चलते राजधानी में कुछ विशेष वाहनों को चलाने पर रोक लगा दी गई है.

Delhi-NCR New Guidelines: दिल्ली एनसीआर में बढ़ती ठंड के साथ हवा और भी खराब होती जा रही है. दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ने की वजह से कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने शुक्रवार, 3 जनवरी से स्टेज 3 की पाबंदियों को लागू कर दिया है. ये पाबंदियां ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत दिल्ली-एनसीआर में लगाई गई हैं. दिल्ली में CAQM ने कल शाम 7 बजे 375 AQI रिकॉर्ड किया जो कि बताता है कि राजधानी की हवा बहुत खराब है.

दिल्ली-NCR में नहीं चलेंगे ये वाहन

दिल्ली एनसीआर में GRAP स्टेज 3 के लागू होने से BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल फोर-व्हीलर्स को चलाने पर पाबंदी लगाई गई है. दिल्ली में BS 4 डीजल वाहनों पर बैन के साथ ही डीजल से चलने वाले गैर-जरूरी मीडियम गुड्स व्हीकल पर भी पाबंदी लगाई गई है. CAQM के नोटिस में बताया गया है कि 'खराब एयर क्वालिटी की वजह से और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ग्रैप की सब-कमिटी ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में स्टेज 1,2 और 3 में लगाई गई पाबंदियां को लागू करना और इनकी जांच करना सभी एजेंसियों की जिम्मेदारी है'.

BS 3 पेट्रोल के तहत वो वाहन आते हैं जिनसे कई खतरनाक प्रदूषण फैलाने वाले तत्व निकलते हैं. इन वाहनों से निकलने वाली नाइट्रोजन ऑक्साइड हवा में जहर घोलने का काम करती है. वहीं BS 4 डीजल वाहन भी इसी कैटेगरी में शामिल हैं. इन वाहनों से भी हानिकारक तत्वों का एमिशन होता है.

राजधानी में गाइडलाइंस

देश की राजधानी में BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल चार पहिया वाहनों पर बैन के अलावा और भी पाबंदियां लगाई गई हैं. दिल्ली एनसीआर में गैर जरूरी कंस्ट्रक्शन वर्क पर भी रोक लगाई गई है. दिल्ली में ये सभी गाइडलाइंस अगले दिशा-निर्देश आने तक लागू रहेंगी.

यह भी पढ़ें

गाड़ी की नंबर प्लेट छुपाना कितना महंगा, कटेगा इतने हजार का चालान, जानें मिलती है कितनी सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Tata Sierra या Kia Seltos, जानें किसकी EMI पड़ेगी कम?
Tata Sierra या Kia Seltos, जानें किसकी EMI पड़ेगी कम?
Ola Uber Rapido New Rules: ओला-उबर-रैपिडो जैसे ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट के लिए नए नियम, 1 सितंबर से होंगे लागू
ओला-उबर-रैपिडो जैसे ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट के लिए नए नियम, 1 सितंबर से होंगे लागू
Aston Martin ने उठाया सबसे पावरफुल कार से पर्दा, जानें खासियत
Aston Martin ने उठाया सबसे पावरफुल कार से पर्दा, जानें खासियत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना

Embed widget