एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार ने की EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की तैयारी, 100 नए चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित

Delhi में फिलहाल 79 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन भी संचालित हैं, जिनमें 274 स्वैपिंग डॉक हैं. इस साल की शुरूआत से से 22 जून तक दिल्ली में 23,188 EV का रज‍िस्‍ट्रेशन हुआ है.

Delhi 100 Charging Stations: इलेक्‍ट्र‍िक वाहनों (EV) को प्रोत्साहन देने के लिए दिल्ली सरकार (Government of Delhi) कई प्रयास कर रही है. इसके ल‍िए सरकार चार्ज‍िंग प्‍वाइंट्स की संख्या में इजाफा करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार आगामी सितंबर माह से राज्य भर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 100 नए चार्जिंग स्टेशन जिनमें 500 चार्जिंग प्वाइंट होंगे, को शुरू करने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक इन 100 में से 71 चार्जिंग स्टेशन विभिन्न मेट्रो स्टेशनों (Metro Station) पर बनाए जा रहे हैं.

EV चार्जिंग के ढांचे को स्थापित करने के लिए दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड को राज्य नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है. द‍िल्‍ली सरकार के इन चार्जिंग स्टेशनों पर EV मालिकों को सिर्फ 2 रुपए प्रति यूनिट का चार्जिंग शुल्क देना होगा. इस स‍िस्‍टम को लगाने के ल‍िए दिल्ली सरकार पीपीपी मॉडल पर कार्य कर रही है. दिल्ली सरकार ने एजेंसियों के साथ मिलकर इन चार्जिंग स्टेशनों के लिए जगह मुहैया कराया है. इसके साथ ही ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था भी सरकार की ओर की गई है.

फिलहाल EV के चार्जिंग के लिए अलग अलग शहरों में 10 से 15 रुपए प्रति यूनिट लिए जाते है, लेकिन दिल्ली में यह केवल 2 रुपए प्रति यूनिट होगा, जिससे वाहन मालिकों पर अधिक असर न पड़े. यह स्टेशंस 22 किलोवॉट क्षमता के होंगे. ईवी चार्जिंग स्टेशन में उपकरण, मैन पावर और सर्विस की उपलब्धता का कार्य टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनियां करेंगी.

कहां बनाए जाएंगे कितने EV स्टेशन

अधिकार‍ियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सितम्बर में शुरू होने वाले इन चार्जिंग स्टेशनों में सबसे ज्यादा उत्‍तर पश्‍च‍िम दिल्ली में 22, पश्‍च‍िम दिल्ली में 18, दक्ष‍िण दिल्ली में 19 और दक्ष‍िण पश्‍च‍िम दिल्ली में 15 चार्ज‍िंग स्‍टेशन होने वाले हैं. इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली में 8, नई दिल्ली में 4, उत्तरी दिल्ली में 5 और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 9 सार्वजन‍िक चार्ज‍िंग स्‍टेशन बनाए जाएंगे.

अभी फिलहाल दिल्ली में करीब 400 ईवी चार्ज‍िंग प्‍वाइंट्स हैं लेकिन दिल्ली सरकार के इस पॉलिसी के बाद 500 और चार्जिंग पॉइंट्स शामिल हो जाएंगे, इसके बाद कुल चार्जिंग पॉइंट्स दोगुने से अधिक हो जाएंगे. अभी ये चार्जिंग पॉइंट्स का संचालन सरकारी और प्राईवेट दोनों एजेंसियों की देखरेख में हो रहा है.

दिल्ली में फिलहाल 79 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन भी संचालित हैं, जिनमें 274 स्वैपिंग डॉक हैं. इस साल की शुरूआत से से 22 जून तक दिल्ली में 23,188 EV का रज‍िस्‍ट्रेशन हुआ है. इसमें 13,210 दोपहिया और 1010 चार पहिया वाहन शामिल हैं. नई पॉलिसी के अनुसार दिल्ली में हर तीन किलोमीटर के भीतर सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं.

यह भी पढ़ें :-

Mahindra XUV700 की हो रही धड़ाधड़ बिक्री, 2 साल हुआ वेटिंग पीरियड

Nissan Magnite Red Edition: निसान ने लॉन्च की अपनी नई एसयूवी, लुक है आकर्षक, फीचर्स भी दमदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget