एक्सप्लोरर

Nissan Magnite Red Edition: निसान ने लॉन्च की अपनी नई एसयूवी, लुक है आकर्षक, फीचर्स भी दमदार

Magnite Red Edition को भारत में 7.87 लाख रूपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसके टॉप वैरिएंट टर्बो CVT XV के लिए आपको 9.99 लाख रूपये की कीमत चुकानी पड़ेगी. 

Nissan Magnite Red Edition Launch: ऑटो मेकर कंपनी निसान (Nissan) ने अपनी नई एसयूवी नई मैग्नाइट रेड एडिशन (Magnite Red Edition SUV) को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. कंपनी इन अपनी इस एसयूवी को तमाम जबरदस्त फीचर्स के साथ 3 नए वैरिएंट में उतारा है. बता दें कि यह दमदार एसयूवी लाल रंग में काफी आकर्षक नजर आती है. तो चलिए जान लेते हैं इसकी खासियत के बारे में. 

Special Red Line 

Magnite Red Edition के पूरे बॉडी पैनल पर आपको रेड कलर की लाइन्स देखने को मिलती हैं, जो ब्लैक और व्हाइट कलर में काफी आकर्षक दिखती हैं. रेड एडिशन मैग्नाइट की पहचान लाल रंग में दी गई लाइंस के वजह से मिलती है. 

अपडेटेड फीचर्स 

मैग्नाइट रेड एडिशन के अपडेटेड फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें बोल्ड बॉडी ग्राफिक्स, एक टेल डोर गार्निश और एक लाल रंग का एक खास बैज, नया फ्रंट ग्रिल, फ्रंट बंपर क्लैडिंग, व्हील आर्च और बॉडी साइड क्लैडिंग सहित तमाम फीचर्स ऐड किये गए हैं. वहीं लाइटिंग के लिये इसमें एक LED फॉग लैंप और LED डे-टाइम रनिंग लैंप्स (DRLs) भी देखने को मिलती हैं. 

कलर ऑप्शन और वेरिएंट 

Magnite Red Edition के कलर ऑप्शन और वैरिएंट की बात करें तो आपको इस SUV के तीन वेरिएंट्स- मैग्नाइट XV MT RED एडिशन, मैग्नाइट टर्बो XV MT RED एडिशन और मैग्नाइट टर्बो XV CVT RED एडिशन में उतारा गया है. कलर ऑप्शन में मैग्नाइट रेड एडिशन को दो मोनोटोन कलर ऑप्शन-ऑनिक्स ब्लैक और स्टॉर्म व्हाइट देखने को मिलता है.

Red Touch Cabin 

इसके बाहरी लुक के जैसा ही अंदर के भाग को भी रेड टच दिया गया है. डैशबोर्ड में रेड एक्सेंट मिलता है. इसके अलावा 8.0 टचस्क्रीन, 7.0 पूर्ण टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिलेगा. Magnite Red Edition में प्रीमियम रेड-थीम वाला फ्रंट बोर्ड, डोर साइड आर्मरेस्ट और सेंटर कंसोल पर रेड एक्सेंट भी मिल जाएगा. 

Special HRA0 Turbo Motor

इस नई कार में HRA0 1.0-लीटर टर्बो मोटर का प्रयोग किया गया है, जो 100PS की अधिकतम पावर और 160Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है. इसके अलावा इसमें 1.0-लीटर एमटी, 1.0-लीटर टर्बो एमटी, और 1.0-लीटर टर्बो सीवीटी वाला तीन इंजन ऑप्शन मिलता है. वहीं माइलेज की बात करें तो आपको इसमें 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिल जाएगा. 

कीमत- 

Magnite Red Edition को भारत में 7.87 लाख रूपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसके टॉप वैरिएंट टर्बो CVT XV के लिए आपको 9.99 लाख रूपये की कीमत चुकानी पड़ेगी. 

यह भी पढ़ें :-

Hyundai ने लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Ioniq6, टेस्ला को देगी टक्कर

Monarch Tractor: कृषि क्षेत्र में सुधार करने के लिए पहला स्मार्ट ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी ने दी भारत में दस्तक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget