एक्सप्लोरर

अब आप बन सकते हैं रोहित शर्मा की इस कार के मालिक, सेल के लिए मौजूद है Lamborghini Urus

Rohit Sharma Lamborghini Urus: रोहित शर्मा की मशहूर लेम्बोर्गिनी उरुस अब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए उपलब्ध है. आइए इस लग्जरी SUV के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.

Rohit Sharma Lamborghini Urus: क्रिकेट के मैदान में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा की पुरानी लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी उरुस अब आम लोगों के लिए बिक्री पर उपलब्ध है. इस हाई-परफॉर्मेंस SUV को पहले ड्रीम11 के प्रमोशनल गिफ्ट के रूप में विजेता को सौंपा गया था और अब यह चंडीगढ़ स्थित एक लग्ज़री कार डीलरशिप के पास बिक्री के लिए उपलब्ध है.

रोहित शर्मा की Lamborghini Urus

रोहित शर्मा की Lamborghini Urus को साल 2022 में रजिस्टर किया गया था और अब तक सिर्फ 6,000 किलोमीटर चली है. यह SUV ब्लू एलियोस कलर में है, जिसकी सभी बॉडी ट्रिम्स उसी कलर में फिनिश की गई हैं, जिससे यह और भी क्लासी और यूनिक दिखती है. इंटीरियर में रेड और ब्लैक डुअल-टोन लेदर का उपयोग हुआ है, जिसे रोहित ने खुद कस्टमाइज कराया था.

इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 4 करोड़ बताई जा रही है, और इसके साथ एक खास नंबर प्लेट भी है – “264”, जो कि रोहित के वनडे में बनाए गए ऐतिहासिक 264 रन के स्कोर को दर्शाता है.

ड्रीम11 विजेता से वापस बाजार में कैसे पहुंची?

इस Lamborghini Urus को ड्रीम11 फैंटेसी प्लेटफॉर्म के प्रमोशनल ऑफर में एक भाग्यशाली विजेता को सौंपा गया था. अप्रैल में हुए हैंडओवर सेरेमनी के दौरान खुद रोहित शर्मा ने विजेता चेतन बोरकर को चाबी सौंपी. यह पल काफी भावुक और चर्चा में रहा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि चेतन बोरकर ने इस SUV को बेचने का फैसला कर लिया है.

लेम्बोर्गिनी उरुस एक सुपर लग्जरी परफॉर्मेंस SUV है जिसमें 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो 650 पीएस की पावर और 850 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और यह कार मात्र 3.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटा तक जाती है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे तेज SUVs में से एक बनाती है.

कैसी है गाड़ी की परफॉर्मेंस?

रोहित शर्मा की यह खास लेम्बोर्गिनी उरुस सिर्फ परफॉर्मेंस के लिए नहीं जानी जाती, बल्कि इसमें उनकी पर्सनल स्टाइल का भी खास योगदान है. इस SUV का रजिस्ट्रेशन नंबर "264" है, जो रोहित के वनडे हाई स्कोर को दर्शाता है. इसे ब्लू एलियोस पेंट शेड में कस्टम कलर कराया गया है और अंदर की तरफ रोसो अलाला (चेरी रेड) और नीरो (ब्लैक) लेदर का डुअल-टोन फिनिश है, जो इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है. यह कार हाई मेंटेनेंस मेंटेन की गई है और अब भी कलेक्टर कंडीशन में उपलब्ध है.

यदि आप एक ऐसी लग्जरी SUV खरीदना चाहते हैं जो सिर्फ रफ्तार ही नहीं बल्कि इतिहास और स्टारडम से भी जुड़ी हो, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है. चंडीगढ़ में स्थित "8वें गियर" नामक डीलरशिप पर यह कार बिक्री के लिए उपलब्ध है, जहां से आप इस एक्सक्लूसिव SUV की सारी जानकारी पता कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Upcoming SUVs: एक के बाद एक 3 कारें लॉन्च करने जा रही Mahindra, ईवी और फेसलिफ्ट शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata, Maruti, Hyundai की कारें हुईं सस्ती, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
Tata, Maruti, Hyundai की कारें हुईं सस्ती, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
दिल्ली की हवा को खराब करने में कितनी जिम्मेदार बाइक्स, देखें आंकड़े
दिल्ली की हवा को खराब करने में कितनी जिम्मेदार बाइक्स, देखें आंकड़े
अब जारी होंगे अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने बनाया प्लान
अब जारी होंगे अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने बनाया प्लान
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget