एक्सप्लोरर

CNG Kit Fitting: सीएनजी से भी चला सकते हैं आप अपनी पेट्रोल कार, बस करना होगा ये उपाय

सीएनजी किट लगवाने के लिए आपको किसी अधिकृत और ट्रेन्ड मैकेनिक के पास अपनी कार को ले जाना चाहिए. इसे स्वयं लगाने का प्रयास बिल्कुल भी न करें...पढ़ें पूरी खबर-

Petrol to CNG Conversion: पिछले कुछ समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है जिस कारण लोग अब अन्य विकल्प तालाश रहे हैं. इन्हीं में से एक विकल्प है सीएनजी कारें. ये पेट्रोल कारों के मुकाबले कम खर्च में अधिक दूरी तय करती हैं और साथ ही इनसे प्रदूषण भी बहुत कम होता है. लेकिन जिनके पास पहले से ही बढ़िया कंडीशन में एक पेट्रोल कार है और अभी तुरंत एक नई सीएनजी कार खरीदने का बजट नहीं है तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे कुछ धनराशि खर्च करके अपनी मौजूदा पेट्रोल कार को ही सीएनजी कार बना सकते हैं. जी हां! पुरानी पेट्रोल कार में भी सीएनजी किट को फिट किया जा सकता है. चलिए जानते हैं यह कैसे संभव है.  

इन कारों में लग सकता है सीएनजी किट

अपनी पेट्रोल कार में सीएनजी किट लगवाने के लिए आपको सबसे पहले अपनी गाड़ी के वजन को जानना होगा. केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार 3.5 टन से कम भार वाली कारों में ऑफ्टर मार्केट सीएनजी किट लगाया जा सकता है.

मॉडल के अनुसार चुनें किट 

अलग अलग मॉडल की कारों के लिए अलग तरह के सीएनजी किट बाजार में उपलब्ध हैं. किसी भी किट को हर तरह की गाड़ी में फिट किया जाना संभव नहीं है. इसलिए अपनी कार के अनुसार ही सीएनजी किट का चयन करें. साथ ही ध्यान में रखें कि किट को बनाने की लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया गया हो. 

इन बातों का रखें ध्यान

सीएनजी किट खरीदते समय यह ध्यान रखें कि आप इसे अधिकृत डीलर से ही खरीद रहें हों. साथ ही किट को चेक जरूर कर लें कि वह असली है या नहीं और खरीदने के बाद पक्का बिल लेना बिल्कुल भी न भूलें. 

करना होगा ये काम 

यदि आप अपनी कार में सीएनजी किट लगवाने जा रहे हैं तो इसके लिए आपको सरकार से मंजूरी भी प्राप्त करनी होती है. इसमें यह चेक किया जाता है कि आपकी कार में सीएनजी फिट किया जा सकता है या नहीं. सीएनजी के लिए अनुकूल पाए जाने पर इसकी मंजूरी दे दी जाती है. फिर आपको आरसी को सीएनजी किट के लिए रिन्यू कराना होता है. इसके बाद आप सीएनजी किट लगवा सकते हैं.

किट कैसे लगवाएं 

सीएनजी किट लगवाने के लिए आपको किसी अधिकृत और ट्रेन्ड मैकेनिक के पास अपनी कार को ले जाना चाहिए. इसे स्वयं लगाने का प्रयास बिल्कुल भी न करें क्योंकि इससे यदि जरा सा भी गैस का रिसाव होने लगा तो यह जानलेवा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें :- देखिए हीरो विडा वी 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का फुल रिव्यू, इसे खरीदना कितना फायदे का सौदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं अगस्त के टॉप 5 Selling स्कूटर, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं अगस्त के टॉप 5 Selling स्कूटर, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल

वीडियोज

Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget