एक्सप्लोरर

Citroen C3 Price Hiked: सिट्रोएन के ग्राहकों को झटका! कंपनी ने सी 3 कार के बढ़ाए दाम, ये होगी नई कीमत

सिट्रोएन सी 3 में एक 1.2-लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 81 बीएचपी की पॉवर और 115 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, साथ ही इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है.

Citroen C3: सिट्रोएन इंडिया ने पिछले साल जुलाई में ऑल-न्यू C3 के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी. हाल ही में इसके एक्सट्रा फीचर्स वाले रेंज-टॉपिंग शाइन ट्रिम को लॉन्च किया गया है. अब, कंपनी ने 1 जुलाई, 2023 से अपनी सी 3 की कीमतों में 17,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है. तो चलिए जानते हैं क्या होगी इस कार की नई कीमत. 

कितनी है नई कीमत

सिट्रोएन सी 3 के नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले 1.2पी लाइव वेरिएंट की कीमत 6.16 लाख रुपये, 1.2पी फील वेरिएंट की कीमत 7.08 लाख रुपये, 1.2पी फील वाइब पैक वेरिएंट की कीमत 7.23 लाख रुपये, 1.2पी फील ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत 7.23 लाख रुपये, 1.2पी फील ड्यूल टोन वाइब पैक वेरिएंट की कीमत 7.38 लाख रुपये, 1.2पी शाइन वेरिएंट की कीमत 7.60 लाख रुपये, 1.2पी शाइन वाइब पैक वेरिएंट की कीमत 7.72 लाख रुपये, 1.2पी शाइन ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत 7.75 लाख रुपये, 1.2पी शाइन डुअल टोन वाइब पैक वेरिएंट की कीमत 7.87 लाख रुपये हो गई है. 

जबकि इसके टर्बो पेट्रोल इंजन वाले 1.2पी टर्बो फील ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत 8.28 लाख रुपये, 1.2पी टर्बो फील डुअल टोन वाइब पैक वेरिएंट की कीमत 8.43 लाख रुपये, 1.2पी टर्बो शाइन डुअल टोन वेरिएंट की कीमत 8.80 लाख रुपये, 1.2पी टर्बो शाइन डुअल टोन वाइब पैक वेरिएंट की कीमत 8.92 लाख रुपये हो गई है. 

तीन वेरिएंट्स में है उपलब्ध 

सिट्रोएन सी 3, लाइव, फील और शाइन जैसे तीन ट्रिम लेवल में उपलब्ध है. इसके नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 6.16 लाख रुपये से 7.87 लाख रुपये के बीच है, जबकि टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 8.28 लाख रुपये से 8.92 लाख रुपये के बीच है. कंपनी ने घोषणा की है कि वेरिएंट के आधार पर 1 जुलाई से सी3 की कीमतों में 17,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी. (सभी कीमतें एक्स शोरूम, दिल्ली के अनुसार हैं)

इंजन और गियरबॉक्स

सिट्रोएन सी 3 में एक 1.2-लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 81 बीएचपी की पॉवर और 115 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, साथ ही इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है जो 109 बीएचपी की पॉवर और 190 एनएम का टार्क जेनरेट करता है. इसमें क्रमशः 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इसमें कोई भी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स नहीं मिलता है.

यह भी पढ़ें :- इतनी स्पीड पर चलाएंगे कार, तो माइलेज मिलेगा शानदार, जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बिना डोमिसाइल नहीं बनेगा Driving Licence, 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम
अब बिना डोमिसाइल नहीं बनेगा Driving Licence, 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम
मानसून में पेड़ गिरने से डैमेज हो जाए कार तो कैसे लें इंश्योरेंस, जीरो डेब्ट पॉलिसी में कितना मिलेगा क्लेम?
मानसून में पेड़ गिरने से डैमेज हो जाए कार तो कैसे लें इंश्योरेंस, जीरो डेब्ट पॉलिसी में कितना मिलेगा क्लेम?
Kia Syros EV और Sorento Hybrid जल्द होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
Kia Syros EV और Sorento Hybrid जल्द होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
एथेनॉल फ्यूल से गाड़ी के कौन-से पार्ट्स सबसे पहले हो सकते हैं खराब? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
एथेनॉल फ्यूल से गाड़ी के कौन-से पार्ट्स सबसे पहले हो सकते हैं खराब? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget