एक्सप्लोरर

Citroen Basalt: कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में ब्रेजा-बलेनो से कितनी बेहतर है बेसाल्ट?

सिट्रोन बेसाल्ट की शुरुआती कीमत 7 लाख 99 हजार रुपये है, जिसमें 1.2-लीटर नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने वाला है. आइए जानते हैं कि ब्रेजा-बलेनो से बेसाल्ट कितनी बेहतर है.

Citroen Basalt vs Maruti Suzuki Brezza vs Baleno: इंडियन मार्केट में हाल ही में सिट्रोन बेसाल्ट (Citroen Basalt) एसयूवी कूप को लॉन्च कर दिया गया है. इस नई SUV को 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया है. एक चीज ध्यान देने वाली यह है कि इस कीमत में यह कार उन्हीं लोगों को मिलेगी, जो इस कार की बुकिंग 31 अक्टूबर 2024 तक कर पाएंगे. यह कार सीधे-सीधे मारुति सुजुकी की बलेनो और ब्रेजा को टक्कर दे रही है. 

सिट्रोन बेसाल्ट की शुरुआती कीमत 7 लाख 99 हजार रुपये है, जिसमें 1.2-लीटर नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा मिलने वाला है. इस इंजन से 82 bhp की पावर मिलेगी. जबकि बलेनो की कीमत 6 लाख 66 हजार रुपये से शुरू होकर 9 लाख 80 हजार रुपये तक जाती है. बलेनो में भी आपको 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जिससे 90 bhp पावर मिलती है. बलेनो 5 स्पीड  AMT गियरबॉक्स के साथ आती है.

इसके अलावा बेसाल्ट के इंजन के साथ में 5-स्पीड गियर बॉक्स को लगाया गया है. इसके साथ ही टॉप-एंड मॉडल में 1.2-लीटर टर्बो यूनिट इंजन लगा मिलेगा, जिससे 110 bhp की पावर जनरेट होगी. इस इंजन के साथ में 6-स्पीड ऑटोमेटिक टॉर्क कनवर्टर को जोड़ा गया है.

ब्रेजा-बलेनो को इस तरह देती है टक्कर

ब्रेजा की बात करें तो मारुति की इस कार में 1.5 पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड Torque कन्वर्टर ऑटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. इसकी कीमत की बात करें तो ये कार 8 लाख 30 हजार से शुरू होकर 14 लाख रुपये तक पहुंचती है. बेसाल्ट के सबसे टॉप-एंड मॉडल की कीमत 13 लाख प्लस है. इस तरह ये कार दूसरी कंपनियों की SUV को कीमत के मामले में सीधी टक्कर देती है. 

इसके साथ ही बेसाल्ट में आपको कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ, हेड्स-अप डिस्प्ले शामिल है. जबकि ब्रेजा और बलेनो में भी आपको 360 डिग्री कैमरा मिलता है. साथ ही हेड्स-प्ले डिस्प्ले भी मिलता है. इसके अलावा बेसाल्ट की लंबाई 4.3 m है और ब्रेजा और बलेनो की लंबाई 4m है. इस तरह कहा जा सकता है कि सिट्रोन बेसाल्ट कीमत, फीचर्स, रेंज सभी तरह से दूसरी कंपनियों की SUVs को टक्कर देती है. 

यह भी पढ़ें:-

Tata Curvv EV Vs BYD Atto 3: कौन सी कार आपके लिए रहेगी बेहतर? कीमत से फीचर्स तक जानें सब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget