एक्सप्लोरर

Tata Curvv EV Vs BYD Atto 3: कौन सी कार आपके लिए रहेगी बेहतर? कीमत से फीचर्स तक जानें सब

Tata Curvv EV या BYD Atto 3: टाटा मोटर्स ने हाल ही में Tata Curvv को लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर BYD Atto 3 से होने वाली है. यहां हम आपको दोनों कारों की डिटेल्स बताने जा रहे हैं.

Tata Curvv EV Vs BYD Atto 3: टाटा की तरफ से हाल ही में Tata Curvv को लॉन्च किया गया है. कंपनी की तरफ से लाई गई इस ईवी का मुकाबला BYD Atto 3 से किया जाएगा. ऐसे में अगर आप इन दोनों में से कोई एक कार खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए यह जानना काफी जरूरी है कि इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों में से कौन सी कार बेस्ट है. 

टाटा कर्व कार में आपको 18 इंच व्हील्स के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और ग्राउंड क्लियरेंस 190mm है. यह कार acti.ev प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कार है. इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4310 mm और चौड़ाई 1810 mm है. इसके साथ ही इस कार में 2560 mm का व्हील बेस दिया गया है. इसके साथ ही कार में 500 लीटर का बूट स्पेस भी शामिल है. कार में आपको फ्लश डोर हैंडल, कनेक्टिड ऐप, LED लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, रेन सेसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

इसके साथ ही BYD Atto 3 में आपको 18 इंच टायर के ऑप्शन, पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड एडजस्टेबल मिरर्स, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट्स, ऑटो हैंडलैंप, वायरलेस फोन चार्जिंग, की-लैस एंट्री, टायर रिपेयर किट, 12.8 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन, आठ स्पीकर्स, एप्पल कार प्ले, एलईडी लाइट्स, एंबिएंट लाइट और पांच इंच डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कलस्टर, 4वे पावर्ड को-पैसेंजर ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

सेफ्टी 

अब दोनों कारों के सेफ्टी फीचर्स की बात करते हैं. टाटा कर्व ईवी में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें थ्री पॉइंट ELR, सीटबेल्ट एंकर प्री-टेंशनर, फोर्टिफाइड बॉडी स्ट्रक्चर, level-2 ADAS के साथ 20 सेफ्टी फीचर्स, ESP, EPB, 360 सराउंड व्यू, फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

BYD Atto 3 में एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ESP, EPB, एबीएस, ईबीडी, स्टॉप एंड गो फुल स्पीड एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, हिल असिस्ट, TPMS, ADAS और डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. 

रेंज 

टाटा की इस नई इलेक्ट्रिक कार में बैटरी पैक के दो ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें एक 45 kWh और दूसरा 55 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि 45 kWh के बैटरी पैक के साथ ये कार 502 किलोमीटर की रेंज देगी और 55 kWh के बैटरी पैक के साथ सिंगल चार्जिंग में 585 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. 

BYD Atto 3 में 49.92 kWh, 60.48 kWh की क्षमता के बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं. इसे 468 किलोमीटर से लेकर 521 किलोमीटर की ARAI रेंज मिलती है. सामान्य चार्जर से इसे 8 से 10 घंटे में तो वहीं डीसी चार्जर से 0-80 फीसदी चार्ज करने में 50 मिनट का समय लग जाता है. 

कीमत 

टाटा ने कर्व ईवी को 17.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. हालांकि यह इंट्रोडक्ट्री कीमत है, जिसे बाद में बदला भी जा सकता है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपये रखी गई है. इसके अलावा BYD Atto 3 के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 24.99 लाख रुपये से शुरू होते हैं और टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 33.99 लाख रुपये है. 

यह भी पढ़ें:-

7 सीटर कार खरीदने का बना रहे प्लान? मार्केट में जल्द एंट्री लेने वाली हैं ये 3 MPV 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget