एक्सप्लोरर

Citroen Basalt: LED DRL के साथ पेश हुई Citroen की नई SUV, नए डिजाइन के साथ हैं आधुनिक फीचर्स

सिट्रोएन ने अपनी नई एसयूवी बेसाल्ट को भारत में पेश कर दिया है. इस कार का डिजाइन काफी हद तक सी3 एयरक्रॉस से मिलता जुलता है.

Citroen Basalt: कार बनाने वाली कंपनी सिट्रोएन (Citroen India) ने अपनी नई एसयूवी बेसाल्ट से पर्दा उठा दिया है. इस कार को कंपनी ने भारत में पेश किया है. वहीं यह कार का प्रोडक्शन रेडी मॉडल है और माना जा रहा है कि कंपनी इस कार को इसी महीने यानी अगस्त में ही लॉन्च करने वाली है. सिट्रोएन बेसाल्ट में एलईडी डीआरएल के साथ कई आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं. वहीं इस कार का डिजाइन सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस (Citroen C3 Aircross) से काफी मिलता जुलता है.

Citroen Basalt: डिजाइन

सिट्रोएऩ की इस नई एसयूवी का डिजाइन आकर्षित करता है. इसमें कंपनी ने वी आकार के LED DRLs के साथ एक स्प्लिट ग्रिल उपलब्ध कराया है. वहीं इसका बंपर को नए तरीके से डिजाइन किया गया है. इसमें डुअल-टोन फिनिश एलॉय व्हील्स के साथ बैक में रैपअराउंड एलईडी टेल लाइट्स मौजूद है.

Citroen Basalt: फीचर्स

सिट्रोएन बेसाल्ट एसयूवी में कंपनी ने डुअल डिजिटल डिस्प्ले के साथ एसी वेंट उपलब्ध कराया है. इसमें नया आकर्षित करने वाला डैशबोर्ड दिया गया है. सिट्रोएन बेसाल्ट में सफेद लेदरेट अपहोल्स्ट्री और रियर हेडरेस्ट दिया गया है. वहीं कार में एक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग भी उपलब्ध कराए गए हैं.

इतना ही नहीं मनोरंजन के लिए एसयूवी में एक 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. साथ ही इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, इलेक्टॉनिक एडजस्टेबल ओवीआरएम, क्रूज़ कंट्रोल के साथ 470 लीटर का बूट स्पेस भी प्रदान कराया है जो इसे एक प्रीमियम एसयूवी में लिस्ट करता है.

Citroen Basalt: पावरट्रेन

सिट्रोएन बेसाल्ट एसयूवी में 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है. इसमें एक 1.2 लीटर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन भी मौजूद है. नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 82 पीएस की ताकत के साथ 115 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है. वहीं दूसरी तरफ टर्बो पैट्रोल इंजन 110 पीएस की मैक्स पावर के साथ 205 एनएम का पीक टॉर्क प्रड्यूस करने में सक्षम है.

वहीं कंपनी के अनुसार नैचुरली एस्पीरेटेड इंजन 18 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज प्रदान करता है. वहीं दूसरी तरफ कार का टर्बो पैट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन वाला वेरिएंट 19.5 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमतों से पर्दा नहीं उठाया है. बाजार में यह कार टाटा कर्व (Tata Curvv) और हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) जैसी गाड़ियों को कड़ा मुकाबला देगी.

यह भी पढ़ें:

Audi A6 e-tron: ADAS और 360 डिग्री कैमरा के साथ ऑडी की नई कार से उठा पर्दा, जानें जोरदार फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget