एक्सप्लोरर

भारत में लॉन्च हुई 2025 Dominar 400, बुलेट को देगी टक्कर, पावर और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे आप

Bajaj Dominar 400: बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर टूरिंग बाइक Dominar 400 का 2025 एडिशन भारतीय बाजार में पेश कर दिया है. Dominar 400 अब बुलेट से भी ज्यादा पावरफुल हो गई है. आइए इसके फीचर्स और कीमत जानते हैं.

2025 Bajaj Dominar 400: बजाज ऑटो ने अपनी चर्चित स्पोर्ट्स टूरर बाइक Dominar 400 का नया और अपडेटेड 2025 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. यह बाइक उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर आई है, जो पावर, स्टाइल और फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं.

सबसे दिलचस्प बात ये है कि कीमत में केवल 6,026 की मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसके बदले कंपनी ने इसमें जबरदस्त तकनीकी और डिजाइन अपग्रेड्स शामिल किए हैं.

डिजिटल डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस

नई Bajaj Dominar 400 में सबसे बड़ा बदलाव इसका नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. यह डिस्प्ले अब Pulsar NS400Z की तरह स्प्लिट डिजाइन और डॉट-मैट्रिक्स इनसेट के साथ आता है. इस फीचर की मदद से राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट और SMS अलर्ट जैसी स्मार्ट सुविधाएं मिलती हैं. अब यह बाइक स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के जरिए राइड को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और कनेक्टेड बनाती है.

राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और चार राइडिंग मोड्स

Dominar 400 का नया मॉडल अब राइड-बाय-वायर थ्रॉटल तकनीक के साथ आता है. इस एडवांस फीचर के जरिए बाइक में चार राइडिंग मोड्स-Rain, Road, Sport और Off-Road मिलते हैं. ये मोड्स पावर डिलिवरी और ABS सिस्टम को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार कंट्रोल करते हैं. खास बात यह है कि स्पोर्ट और ऑफ-रोड मोड में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को पूरी तरह बंद किया जा सकता है, जिससे राइडिंग अनुभव और भी दमदार हो जाता है.

 सिंगल सिलेंडर इंजन

इस बाइक में पहले जैसा ही 373.5cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है. हालांकि अब यह इंजन नए OBD-2B एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है. यह इंजन 40PS की पावर और 35Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं है और यह अभी भी शानदार एक्सीलेरेशन और राइडिंग अनुभव देता है.

नया कलर ऑप्शन 

2025 मॉडल में Bajaj ने Canyon Red कलर को एक बार फिर से पेश किया है, जो युवाओं को काफी पसंद आता है. इस अपडेट के साथ बाइक की कीमत में 6,026 का इजाफा हुआ है. लेकिन इसमें मिलने वाले नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी इसे एक "Value for Money" बाइक बना देते हैं.

Royal Enfield Meteor 350 से मुकाबला

Dominar 400 का सीधा मुकाबला Royal Enfield Meteor 350 से माना जाता है. हालांकि फीचर्स, पावर और टेक्नोलॉजी के लिहाज से Dominar 400 Meteor से कहीं आगे नजर आती है. Meteor जहां क्लासिक स्टाइल के शौकीनों के लिए है, वहीं Dominar 400 परफॉर्मेंस और एडवांस्ड फीचर्स पसंद करने वालों की पहली पसंद बनती जा रही है.

ये भी पढ़ें: Hero Xoom 110: हीरो जूम को मिला इंजन अपडेट, 53 Km माइलेज और हाईटेक फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget