एक्सप्लोरर

Volkswagen Electric Car: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई भारत में फॉक्सवैगन की पहली इलेक्ट्रिक कार, देखें डिटेल्स

अभी कुछ दिनों पहले ही Volkswagen की Skoda Enyaq iV 80X इलेक्ट्रिक कार को पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. इस कार में एक 77 kWh का बैटरी पैक मिलता है. यह नई कार एक उच्च क्षमता वाली कार होगी.

Volkswagen Skoda Enyaq iV 80X: दुनिया की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में से एक फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने जब से भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा को MEB प्लेटफॉर्म को प्रयोग करने का लाइसेंस दिया है तब से बाजार में कंपनी की खूब चर्चा हो रही है. 15 अगस्त को महिंद्रा ने अपनी जो 5 इलेक्ट्रिक कारें पेश की थीं वो सभी इसी MEB प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएंगी. कंपनी इस प्लेटफॉर्म को INGLO कहती है. गौरतलब है की महिंद्रा के पहले फोर्ड भी फॉक्सवैगन के इस प्लेटफॉर्म का अपनी कारों के लिए करती है.

ये है फॉक्सवैगन का प्लान

इस तरह Volkswagen अब भारत में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशों में जुटी हुई है. महिंद्रा को अपने प्लेटफॉर्म का लाइसेंस देने के बाद फॉक्सवैगन भारत इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में भी अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रही है. जिसके लिए कंपनी जल्द ही भारत के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भी लॉन्च कर सकती है. 

टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

अभी कुछ दिनों पहले ही Volkswagen की Skoda Enyaq iV 80X इलेक्ट्रिक कार को पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. इस कार में एक 77 kWh का बैटरी पैक मिलता है. अब उम्मीद की जा रही है कि फॉक्सवैगन ID.4 GTX में भी 77 kWh का बैटरी पैक देखने को मिलेगा. यह नई इलेक्ट्रिक कार एक उच्च क्षमता वाली कार होगी. यह कार कंपनी के ID Crozz पर बेस्ड होगी. इस कार को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में अनवील किया था.

टाटा को मिलेगी कड़ी टक्कर 

फॉक्सवैगन के MEB प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके महिंद्रा देश में इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में अपना स्थान पक्का करने की तैयारी कर रही है. जबकि इस सेगमेंट में स्वदेशी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने पहले ही कब्जा जमाया हुआ है. टाटा की नेक्सन का इलेक्ट्रिक वर्जन देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है. महिंद्रा देश के इलेक्ट्रिक कारों के बाजार पर लंबे समय से अपनी नजरें गड़ाए हुए है, जिसपर कब्जा करने के लिए कंपनी ने पिछले महीने अपनी 5 नई इलेक्ट्रिक कारों को प्रदर्शित किया है.

यह भी पढ़ें :-

Cyrus Mistry: इतनी सुरक्षित कार में बैठे होने के बावजूद कैसे हो गई साइरस मिस्त्री की मौत, कहीं आप भी तो नहीं करते यही गलती

Challan Rules: चालान से बचना चाहते हैं तो ये सभी डॉक्यूमेंट्स हमेशा रखें अपने साथ, वरना लग सकती है 10 हजार तक की चपत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget