एक्सप्लोरर

BYD Seal Electric Sedan: कल लॉन्च होगी बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक सेडान, जानिए कितनी होगी कीमत

इसके सुरक्षा फीचर्स में कई एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और ADAS सूट शामिल है.

BYD Seal: ऑटो एक्सपो 2023 में BYD सील इलेक्ट्रिक सेडान को पहली बार देखने को मिली थी. अब, एक साल से थोड़ा ज्यादा समय के बाद यह ईवी 5 मार्च को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाली है. इसकी बुकिंग 27 फरवरी से ही शुरू हो चुकी है. ऑनलाइन और BYD की डीलरशिप दोनों पर 1 लाख रुपये के साथ ग्राहक इसकी बुकिंग कर सकते हैं. यदि आप BYD EV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज हम इसकी संभावित कीमतों पर नजर डालने वाले हैं. 

कितनी है अनुमानित कीमत?

BYD सील के डानामिक रेंज की कीमत 55 लाख रुपये, प्रीमियम रेंज की कीमत 60 लाख रुपये और परफार्मेंस रेंज की कीमत 65 लाख रुपये होने का अनुमान है. अंतिम कीमतें 5 मार्च को सामने आएंगी.

सील इलेक्ट्रिक पावरट्रेन डिटेल्स 

BYD इंडिया के अनुसार सील ईवी की तीन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेशकश की जाएगी. डानामिक रेंज में 61.4 किलोवाट की बैटरी के साथ 204 पीएस और 310 एनएम आउटपुट वाला सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा. प्रीमियम रेंज में 82.5 किलोवाट की बैटरी के साथ 313 पीएस और 360 एनएम आउटपुट वाला सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा. जबकि परफार्मेंस रेंज में 82.5 किलोवाट की बैटरी के साथ 560 पीएस और 670 एनएम आउटपुट वाला ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलेगा. इनकी WLTC रेंज क्रमशः 460 कि.मी, 570 कि.मी और 520 कि.मी है.

एंट्री-लेवल और मिड-स्पेक डायनामिक रेंज और प्रीमियम रेंज दोनों वेरिएंट को सिंगल मोटर, रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) सेटअप के साथ पेश किया जाएगा. जबकि रेंज-टॉपिंग परफॉर्मेंस वेरिएंट में डुअल मोटर, ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) विकल्प मिलेगा. 150 किलोवाट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग का उपयोग करके सील को केवल 26 मिनट में 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

बीवाईडी सील फीचर्स 

BYD सील पैनोरेमिक ग्लास रूफ, घूमने वाला 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हॉट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एक पैनोरमिक ग्लास रूफ, दो वायरलेस फोन चार्जर और मेमोरी फ़ंक्शन के साथ 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट है.

इसके सुरक्षा फीचर्स में कई एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और ADAS सूट शामिल है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग मिलते हैं.

कीमत और मुकाबला

BYD सील की संभावित कीमत 55 लाख रुपये से 65 लाख रुपये के बीच होगी. इसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5, वोल्वो XC40 रिचार्ज और किआ EV6 से होगा, जिनकी कीमतें क्रमशः 45.95 लाख रुपये 57.90 लाख रुपये और 60.95 लाख रुपये से 65.95 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें -

देखिए 2024 लैंड रोवर इवोक फेसलिफ्ट का रिव्यू, बेहतरीन स्टाइलिंग के साथ टफ परफार्मेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget