एक्सप्लोरर

Tata SUVs: जेट एडिशन में लॉन्च हुईं टाटा की ये SUV कारें, जानिए क्या मिलेगा खास

Tata Nexon Jet Edition Price: जेट एडिशन नेक्सन के डीजल इंजन वाले XZ+ (P) और XZA+ (P) वैरिएंट्स की कीमत क्रमशः 13.43 लाख रूपये और 14.08 लाख रूपये है.

Jet Edition Tata SUVs: स्वदेशी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 27 अगस्त को अपनी एसयूवी कारों को फिर से एक बार नए एडिशन में लॉन्च कर दिया है. इन गाड़ियों में टाटा सफारी (Tata Safari), टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) और टाटा हैरियर (Tata Harrier) जैसे मॉडल्स शामिल हैं. टाटा मोटर्स ने अपने इस नए एडिशन का नाम जेट एडिशन रखा है, जिसे बिजनेस जेट की लग्जरी से प्रेरणा लेकर बनाया गया है. इन सभी कारों में बाहरी और आंतरिक रूप से कॉस्मेटिक बदलाव किया गया है. जबकि अन्य किसी प्रकार का मैकेनिकल बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं.  

लुक और डिजाइन

इस नए एडिशन के तहत इन कारों को नए कलर में पेश किया गया है, जिसे स्टारलाइट कहा जा रहा है. इसमें इन गाड़ियों को ड्यूल कलर टोन में पेंट किया गया है जिसमें Earthy Bronze or प्लैटिनम सिल्वर कलर के रूफ के साथ एक नया कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है. इनके स्किड प्लेट को सिल्वर जबकि अलॉय व्हील्स को जेट ब्लैक कलर में पेश किया गया है.  

नए एडिशन में अब कारों के इंटीरियर को भी ऑयस्टर व्हाइट के साथ ग्रेनाइट ब्लैक कलर का इस्तेमाल करके डुअल टोन शेड में बनाया गया है. सेंट्रल कंसोल, डोर पैड्स और डैशबोर्ड को  ब्रॉन्ज टच में पेश किया गया है साथ ही इंटीरियर में जगह जगह ब्रॉन्ज कलर के धागे से जेट एंब्रॉयडरी की स्टिचिंग देखने को मिलती है.

फीचर्स अपग्रेड्स

कॉस्मेटिक बदलाव के साथ कुछ फीचर्स को भी बढ़ाया गया है जिसमें नेक्सॉन के लिए इलेक्ट्रिक सनरूफ विथ टिल्ट फंक्शन, AQi डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स शामिल हैं. 

सेफ्टी फीचर्स

सफारी और हैरियर एसयूवी में भी कुछ सुरक्षा फीचर्स को बढ़ाया गया है जिसमें में अब आफ्टर इम्पैक्ट ब्रेकिंग, ड्राइवर डोज ऑफ अलर्ट, पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. साथ ही अब सभी रो में एक सी टाइप चार्जर भी मिलता है.  साथ ही अब सफारी के सेकंड रो में विंग्ड कम्फर्ट हेड रेस्ट्रेंट्स दिए गए हैं. 

इन कारों में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी दिया गया है, साथ ही इस एडिशन में वायरलेस चार्जर, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, एयर प्यूरिफायर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. अब ब्रॉन्ज इंसर्ट के साथ अब अपहोल्स्ट्री को बेनेके-कालिको और ऑयस्टर व्हाइट परफोरेटेड लेदरेट में पेश किया गया है. Harrier के चारों पहियों में अब डिस्क ब्रेक दिया गया है. 

कीमत

सफारी की 6 सीटर डीजल इंजन वाले XZ+ वेरिएंट की कीमत 21.45 लाख रूपये है. जबकि इसका 6 सीटर डीजल XZA+ वेरिएंट 22.75 लाख रूपये का है. साथ ही इसके 7 सीटर डीजल इंजन वाले XZ+ और XZA+ वैरिएंट की कीमत क्रमशः 21.35 लाख रूपये और 22.65 लाख रूपये है. 

जेट एडिशन नेक्सन के डीजल इंजन वाले XZ+ (P) और XZA+ (P) वैरिएंट्स की कीमत क्रमशः 13.43 लाख रूपये और 14.08 लाख रूपये है. वहीं इस पेट्रोल इंजन वाले XZ+ (P) और XZA+ (P) वैरिएंट की कीमत क्रमशः 12.13 लाख रूपये और 12.78 लाख रूपये है. जेट एडिशन हैरियर के डीजल इंजन वाले XZ+ और XZA+ वैरिएंट्स की कीमत क्रमशः 20.90 लाख रूपये और 22.20 लाख रूपये 
है. ये सभी कीमतें के एक्स-शोरूम, दिल्ली के आधार पर हैं.

यह भी पढ़ें :-

Car Comparison: कार चुनने में न करें दूसरों की देखादेखी, पहले समझिए कौन सी आपके लिए बेस्ट

Car Safety Features: बेहद आधुनिक है गाड़ियों में मिलने वाला एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम, जानें कैसे करता है सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget