एक्सप्लोरर

Car Safety Features: बेहद आधुनिक है गाड़ियों में मिलने वाला एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम, जानें कैसे करता है सुरक्षा

अधिकतर सड़क पर होने वाली अप्रिय घटनाएं ड्राइवर या सड़क पर मौजूद अन्य इंसानों की गलती के कारण होती हैं. इसी से बचने के लिए ADAS तकनीक को तैयार किया गया है जो सड़क दुर्घटनाओं को बहुत हद तक कम करता है.

ADAS System: ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में वाहन निर्माता कंपनियां लगातार नई तकनीकों के विकास पर जोर दे रहीं हैं. इसके कारण नई कारों में ढेर सारे नए आधुनिक फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं. अभी कुछ सालों पहले तक कारों में कुछ साधारण से ही फीचर्स देखने को मिलते थे, लेकिन नई तकनीकों के आने के बाद कम कीमत वाली कारों में भी अब ऐसे-ऐसे फीचर्स मिलने लगे हैं जो पहले सोचा भी नहीं जा सकता था. साथ ही साथ नई कार खरीदने वाले ग्राहक भी अब गाड़ी के लुक और कंफर्ट के अलावा उसके फीचर्स पर भी विशेष ध्यान देने लगे हैं.  

कार कम्पनियों द्वारा अब नई कारों में पैसेंजर के आराम के साथ ही सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाने लगा है. इसी को देखते आजकल बहुत सारी कारों में ADAS यानि एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम भी देखने को मिलता है. ये गाड़ी में मिलने वाले सुरक्षा के लिए बहुत ही शानदार फीचर है. लेकिन क्या आपको पता है कि क्या है यह फीचर और कैसे करता है ये आपकी सुरक्षा? अगर नहीं! तो हम आज आपको बताने वाले हैं इस फीचर के बारे में पूरी जानकारी. 

क्या है ADAS तकनीक

एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम में बहुत सारी तकनीकों को शामिल किया गया है. यह सिस्टम कार के सामने आने वाली सभी प्रकार की वस्तुओं या किसी व्यक्ति की मौजूदगी को पहले समझ लेता है ड्राइवर तक इसकी सूचना पहुंचा देता है, जिससे वॉर्निंग और ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए किसी खतरे से होने वाले हादसे को रोकने के लिए ड्राइवर को अधिक समय मिलता है. जिससे दुर्घटना से बचने के लिए ड्राइवर के पास सही प्रयास करने का अतिरिक्त समय मिल पाता है. ADAS सिस्टम को अब नई आ रही कुछ कारों में कंपनियों की तरफ़ से दिया जा रहा है, लेकिन यदि आपकी गाड़ी में यह सिस्टम नहीं है तो इसे बाजार से भी लगवाया जा सकता है. 

क्या-क्या सुरक्षा देता है ADAS?

ADAS कई तरह के सुरक्षा फीचर्स का एक समूह है, जिनमें कारों की कीमत के आधार पर भिन्नता पाई जा सकती है. इस सिस्टम में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रैफिक सिग्नल पहचान, ट्रैक्शन कंट्रोल, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वॉर्निंग के साथ अन्य कई फीचर्स शामिल होते हैं. यह सिस्टम गाड़ी में लगे सेंसर्स और कैमरे की सहायता से ये सभी सुरक्षा प्रदान करता है.  

अधिकतर सड़क पर होने वाली अप्रिय घटनाएं ड्राइवर या सड़क पर मौजूद अन्य इंसानों की गलती के कारण होती हैं. इसी से बचने के लिए ADAS तकनीक को तैयार किया गया है जो सड़क दुर्घटनाओं को बहुत हद तक कम करता है.

यह ही पढ़ें :-

Top 5 Retro Bikes: खरीदनी है रेट्रो बाइक, तो इन 5 दमदार मॉडल्स पर कर सकते हैं विचार

Vehicle's Tyres: कभी सोचा है क्यों काले रंग का ही होता है टायर, यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे ये ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे ये ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
क्यों दूसरों के टायर इस्तेमाल करती हैं ज्यादातर कार कंपनियां, खुद क्यों नहीं बनाती?
क्यों दूसरों के टायर इस्तेमाल करती हैं ज्यादातर कार कंपनियां, खुद क्यों नहीं बनाती?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget