एक्सप्लोरर

10-15 साल पुरानी कार के मालिकों के लिए राहत भरी खबर! नए दिशा-निर्देश जारी

दिल्ली परिवहन विभाग ने निर्देश दिया है कि 10 से 15 साल पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किए जाएंगे.

दिल्ली परिवहन विभाग ने निर्देश दिया है कि एनजीटी के आदेश के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्रों को छोड़कर अन्य राज्यों के लिए 10 से 15 साल पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किए जाएंगे. परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि 15 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों (पहले पंजीकरण से) के लिए कोई NOC जारी नहीं की जाएगी. ऐसे वाहनों को स्कैप ही किया जाएगा.

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 27 जुलाई 2016 को अपने आदेश में राज्यों को उन क्षेत्रों की पहचान करने का निर्देश दिया था जहां हवा का फैलाव अधिक है और वाहनों का घनत्व कम है ताकि पंजीकरण और पुराने वाहनों को चलाने का मार्ग प्रशस्त हो सके। बता दें कि दिल्ली में 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहन बैन हैं. इन्हें स्क्रैप से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने रेट्रो फिटमेंट की भी शुरुआत की है. अब NOC को लेकर भी कदम उठाया गया है.

अब दिल्ली परिवहन विभाग के आदेश में कहा गया है कि परिवहन विभाग के सभी पंजीकरण प्राधिकरण या क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय संबंधित राज्यों द्वारा अनुमत जिलों/स्थानों पर डीजल, पेट्रोल और सीएनजी वाहनों के अन्य राज्यों में हस्तांतरण के लिए एनओसी जारी कर सकते हैं. आदेश में कहा गया है कि एनओसी उन जिलों या राज्यों के लिए भी जारी की जाएगी, जहां से न तो परिवहन विभाग को सूचना मिली है और न ही संबंधित वेबसाइट्स पर जानकारी अपलोड की है.

बता दें कि दिल्ली सरकार के एनओसी देने के आदेश से उन पुरानी कार के मालिकों को फायदा होगा, जिनकी डीजल कार 10 से 15 साल पुरानी है या जिनकी पेट्रोल कार 15 साल से ज्यादा पुरानी हो गई है, जिसके कारण उन्हें इनके रजिस्ट्रेशन रद्द होने का डर सता रहा था. अब वह अपने वाहनों को उन अन्य राज्यों में बेच सकेंगे, जहां इतनी अवधि की पुरानी गाड़ियों को चलाने की अनुमति हो.

यह भी पढ़ें-
35km से भी ज्यादा का माइलेज देती है कार, ये रही इंजन, फीचर्स और कीमत की जानकारी
Swift AMT vs Baleno AMT : माइलेज, पावर और स्पेस में कड़ा मुकाबला, लेकिन फीचर्स में 'रेस' जीत रही बलेनो एएमटी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों दूसरों के टायर इस्तेमाल करती हैं ज्यादातर कार कंपनियां, खुद क्यों नहीं बनाती?
क्यों दूसरों के टायर इस्तेमाल करती हैं ज्यादातर कार कंपनियां, खुद क्यों नहीं बनाती?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget