एक्सप्लोरर

Tata Punch को टक्कर देने आ रही है Maruti Suzuki Swift माइक्रो SUV!

Suzuki Swift Cross: एक जापानी वेबसाइट ने दावा किया है कि इन दिनों सुजुकी एक माइक्रो एसयूवी पर काम कर रही है, जिसके नई पीढ़ी की सुजुकी स्विफ्ट हैचबैच पर आधारित होने की संभावना है.

Suzuki Working On Swift Cross Micro SUV: मारुति सुज़ुकी इस महीने भारत में अपनी नई जनरेशन सेलेरियो को पहले ही लॉन्च कर चुकी है. इसके अलावा कंपनी जल्द ही स्विफ्ट, बलेनो, ब्रेज़ा और एस-क्रॉस जैसी अपनी लोकप्रिय कारों के नई पीढ़ी के संस्करण भी जल्द ही बाजार में उतारने वाली है. ऐसे में अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी भविष्य में माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में भी एंट्री ले सकती है.

एक जापानी वेबसाइट 'Bestcarweb' के अनुसार, इन दिनों सुजुकी एक माइक्रो एसयूवी पर काम कर रही है, जिसके नई पीढ़ी की सुजुकी स्विफ्ट हैचबैच पर आधारित होने की संभावना है. इस नए मॉडल को जापान में सुजुकी स्विफ्ट क्रॉस (Suzuki Swift Cross) नाम से लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, इसमें अभी काफी समय है. इसे वैश्विक स्तर पर 2024 के अंत तक पेश किए जाने संभावना है.

टाटा पंच को टक्कर देगी सुजुकी स्विफ्ट क्रॉस!
अगर रिपोर्ट्स की मानें तो तो सुजुकी स्विफ्ट क्रॉस (Suzuki Swift Cross) का टाटा पंच (Tata Punch) जैसी कारों से मुकाबला होगा, जिसे पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया है. हालांकि, मारुति के पास भारत में इस सेगमेंट में पहले से ही इग्निस (Ignis) है. इसके अलावा कंपनी Suzuki Swift Cross को भारत में पंच को टक्कर देने के लिए ला सकती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुजुकी का लेटेस्ट हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म आगामी स्विफ्ट क्रॉस में देखने को मिल सकता है. कार में टर्बोचार्ज्ड 1.4-लीटर इंजन मिल सकता है, जो नई पीढ़ी की स्विफ्ट हैचबैक में है. यह इंजन अधिकतम 129 bhp की पावर और 235 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है.

अन्य रिपोर्ट्स क्या कहती हैं?
कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, स्विफ्ट क्रॉस तैयार करने के पीछे सुजुकी की योजना है कि वह इग्निस और सबकॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा के बीच लोगों को एक विकल्प मुहैया कराए. वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुजुकी वैश्विक बाजारों में उपलब्ध टोयोटा यारिस क्रॉस को स्विफ्ट क्रॉस के रूप में रीबैज कर सकती है.

अगर दोनों कंपनियां ऐसा करती हैं तो यह पहली बार नहीं होगा. दोनों जापानी कार निर्माताओं ने भारत में कई मॉडलों के लिए ऐसा किया है. ब्रेज़ा को अर्बन क्रूजर और बलेनो को ग्लैंज़ा के रूप में टोयोटा ने पेश किया है. उम्मीद तो यह भी की जा रही है कि Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर देने के लिए Maruti अगले साल भारत में एक रिबैज्ड Toyota RAV4 लाने वाली है.

यह भी पढ़ें-
World's Most Expensive Bike: 81.75 करोड़ रुपये की है दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल, इसके बारे में जानिए
Car Loan Tips: छोटा टेन्योर या लंबा, कौन सा ऑप्शन आपके लिए रहेगा सही?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Best Mileage Car: सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप-5 कारें, जानें सबसे सस्ती कौन?
सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप-5 कारें, जानें सबसे सस्ती कौन?
Second Hand Car: सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक
सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget