एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Brezza 2022: लॉन्चिंग से पहले ही मारुति सुजुकी ब्रेजा के फीचर्स लीक, कल होगी लॉन्च 

ICAT डाक्यूमेंट्स के मुताबिक 2022 मारुति सुजुकी ब्रेज़ा 1.5L, 4-सिलेंडर, नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल मोटर के साथ पेश की जाएगी. इसका मुकाबला नेक्सन, हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट, किआ सॉनेट, जैसी कारों से होगा.

Upcoming Maruti Suzuki Brezza: देश की दिग्गज ऑटो मेकर कंपनी मारुति सुजुकी 30 जून को अपनी नई ब्रेजा को लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने अब तक नई ब्रेजा के बारे में कुछ जानकारियां भी उपलब्ध कराई है. बता दें कि बिना कवर वाली कार के स्पाई शॉट्स ने इसके डिजाइन को पूरी तरह से दिखाया है. वहीं परिवहन विभाग द्वारा अपलोड किए गए एक नए डाक्यूमेंट्स के मुताबिक अपकमिंग ब्रेजा के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है. इसके अतिरिक्त डाक्यूमेंट्स से यह भी पता चलता है कि नई ब्रेजा 2022 को 10 वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा. 

ये होगा इंजन इंजन- ICAT डाक्यूमेंट्स के मुताबिक 2022 मारुति सुजुकी ब्रेज़ा 1.5L, 4-सिलेंडर, नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल मोटर के साथ पेश की जाएगी. आपको बता दें कि इसी तरह के माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन का उपयोग हाल ही में लॉन्च हुई Ertiga फेसलिफ्ट में भी किया गया है. यह इंजन 103 पीएस के रेटेड पावर आउटपुट और 138.6 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. वहीं इसमें दो ट्रांसमिशन विकल्प मिलेंगे, जिनमें पहला 6-स्पीड एमटी और दूसरा 6-स्पीड एटी होगा. बता दें कि इसमें 4-स्पीड एटी अब और नहीं आएगा. 

ये हैं दमदार फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो इस अपडेटेड मॉडल में महत्वपूर्ण बदलावों में एक बिल्कुल नए डैशबोर्ड के साथ बाहरी के लिए पूरी तरह से नया डिजाइन देखने को मिलेगा. वहीं इंटीरियर में 9 इंच का फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट यूनिट, रिवाइज्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले सहित काफी कुछ देखने को मिलेगा. अपकमिंग न्यू मारुति सुजुकी ब्रेज़ा इलेक्ट्रिक सनरूफ को सपोर्ट करने वाली ब्रांड की पहली कार होगी. इसके अलावा वेरिएंट की बात करें तो Brezza के 7 मैन्युअल और 3 ऑटोमैटिक वेरिएंट देखने को मिलेंगे. बता दें कि इस बार, ब्रेज़ा के वेरिएंट लाइन-अप में नया एलएक्सआई (ओ) ट्रिम भी देखा जाएगा. 

क्या होगी कीमत- अपकमिंग मारुति सुजुकी ब्रेजा की कीमत की बात करें तो यह लगभग 8 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में बिक्री के लिए आएगी. वहीं इसका मुकाबला भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट, किआ सॉनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 300, रेनॉल्ट किगर और निसान मैग्नाइट जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :-

Audi India: जारी हुआ ऑडी A8L का टीजर, दिखी ओएलईडी लाइट्स की झलक

BMW ने भारत में लॉन्च किया M34Oi 50 Jahre M Edition, जानें फीचर्स से कीमत तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
रिजर्व लाइट जलने के बाद कितने KM चल सकती है पेट्रोल कार, जानें यहां?
रिजर्व लाइट जलने के बाद कितने KM चल सकती है पेट्रोल कार, जानें यहां?
New Baleno vs Altros vs i20... जानें कौन सी कार रहेगी आपके लिए दमदार?
New Baleno vs Altros vs i20... जानें कौन सी कार रहेगी आपके लिए दमदार?
कार पार्क करते समय पहिए सीधा रखें या मोड़कर, इससे क्या असर पड़ता है?
कार पार्क करते समय पहिए सीधा रखें या मोड़कर, इससे क्या असर पड़ता है?

वीडियोज

Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
iPhone 18 Launch LIVE Updates: महज 4 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
महज 4 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
Embed widget