एक्सप्लोरर

Mahindra ने शुरु की देश के 30 प्रमुख शहरों में Mahindra Scorpio N की टेस्ट ड्राइव, यहां देखें बुकिंग का तरीका

Mahindra Scorpio N Test Drive : स्कॉर्पियो-एन की कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. हालांकि, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4 WD वेरिएंट के कीमतों की घोषणा 21 जुलाई को किया जाएगा.

Mahindra Scorpio N Booking: महिंद्रा (Mahindra) ने अपने नए एसयूवी स्कॉर्पियो-एन (Scorpio-N) की शुरुआत में यह घोषणा की थी कि इस एसयूवी के लिए 'एड टू कार्ट' (Add to Cart) सुविधा 5 जुलाई से लोगों के लिए उपलब्ध होगी. अब शुरुआत में 30 शहरों में इसकी टेस्ट ड्राइव शुरू हो चुकी है. कंपनी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डीलरशिप पर भी इस सुविधा के शुरू होने की पुष्टि कर दी है.

महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो-एन (Scorpio N) के लिए बुकिंग से लेकर एसयूवी की डिलीवरी तक की पूरी प्रक्रिया का खुलासा कर दिया है. फिलहाल के लिए शुरूआती चरण में 30 शहरों में 'एड टू कार्ट' (Add to Cart) फीचर के साथ टेस्ट ड्राइव भी शुरू हो गए हैं. देश के शेष शहरों में यह टेस्ट ड्राइव सुविधा 15 जुलाई से शुरू होगी. 30 जुलाई से इस नए एसयूवी की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन और डीलरशिप पर शुरू होगी.

फेस्टिव सीजन में शुरू होगी डिलीवरी

यहां ध्यान देने वाली वाली बात यह है कि 25 जून को सामने आई कार की लॉन्च कीमत केवल पहले 25,000 बुकिंग के लिए ही मान्य होगी. 30 जुलाई से 15 अगस्त तक के लिए 'वैरिएंट अमेंडमेंट विंडो' (यानि वेरिएंट के चुनाव में संशोधन) के लिए समय दिया जाएगा, जिसमें कंपनी आपके द्वारा अपनी अंतिम पसंद को लॉक-इन करने से पहले आपको अपनी पसंद के वैरिएंट और कलर में संशोधन करने का मौका देगी.  इसके बाद, आपको डिलीवरी के अपेक्षित समय अवधि के संबंध में आपको एक अपडेट प्राप्त होगा. इस नई एसयूवी की डिलीवरी आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान शुरू होने की पूरी उम्मीद की जा रही है.

क्या होगी स्कॉर्पियो-एन की कीमत?

स्कॉर्पियो-एन की कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. हालांकि, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4 WD वेरिएंट के कीमतों की घोषणा 21 जुलाई को किया जाएगा. महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को सात रंगों के विकल्प के साथ पेश कर रही है, जिसमें डीप फ़ॉरेस्ट, एवरेस्ट व्हाइट, नेपोली ब्लैक, डैज़लिंग सिल्वर, रेड रेज, रॉयल गोल्ड और ग्रैंड कैन्यन शामिल हैं.

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन इंजन 

यह लैडर-फ्रेम एसयूवी एक 2.2 लीटर डीजल इंजन से लैस है जो कि 132 PS/300 Nm के निचले स्तर पर और 175 PS/370 Nm (ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 400 एनएम) की उच्च क्षमता से कार्य करता है. साथ में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर जो अधिकतम 203PS की पावर और 370 Nm का पीक टॉर्क (ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 380 Nm) उत्पन्न करता है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन इन-क्लास शिफ्ट-बाय-केबल तकनीक शामिल है.

यह भी पढ़ें :-

इतनी कम कीमत में लॉन्च हुआ Hyundai Alcazar का नया प्रेस्टीज एग्जीक्यूटिव वेरिएंट, हटाए गए ये फीचर

TVS ने भारत में पेश की अपनी धाकड़ बाइक TVS Ronin, जानें कीमत और फीचर्स डिटेल में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 फ्यूल से यूज्ड कार मार्केट पर कितना पड़ रहा असर, क्या खत्म हो जाएगा यह बाजार?
E20 फ्यूल से यूज्ड कार मार्केट पर कितना पड़ रहा असर, क्या खत्म हो जाएगा यह बाजार?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Tata Sierra EV के सामने क्यों फीकी पड़ सकती हैं Creta Electric और Curvv EV?
Tata Sierra EV के सामने क्यों फीकी पड़ सकती हैं Creta Electric और Curvv EV?
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget